10/01/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की लड़कियों की शादी के लिए कितनी धनराशि दी जाती है? 
-  31000 Rupees
व्याख्या : इस योजना  के अंतर्गत बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली लड़की का विवाह यदि प्रदेश से बाहर किसी अन्य राज्य में हो जाए तो भी यह आर्थिक मदद दी जाती है।

हिमाचल प्रदेश सरकार के पहले फ्लावर एंबेसडर किसान के रूप में  किसे चुना है?
-  सुनील कुमार
व्याख्या : ग्रीन हाउस में फूलों की खेती करने में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रगतिशील किसान सुनील कुमार बिलासपुर जिला के ऋषिकेश निवासी है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 28 दिसंबर, 2021 को पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती के अवसर पर उन्नत एवं प्ररेणा स्त्रोत कषिदूत सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

धर्मशाला-मैकलोडगंज के नड्डी भागसुनाग सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है? 
-  कांगड़ा

बिलासपुर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गोबिंदसागर झील में  किस बैंक की परियोजना के तहत जलक्रीड़ा और अन्य पर्यटन आधारित विकासात्मक गतिविधियां आरंभ की जाएंगी?
 - एशियन विकास बैंक परियोजना

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले किस खिलाड़ी का न्यूजीलैंड में होने वाले महिला वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ है? 
- रेणुका सिंह ठाकुर
 व्याख्या : रेणुका का जन्म हिमाचल के शिमला जिले के रोहुडू के पारसा गांव में हुआ है। शिमला की ही सुषमा ठाकुर के बाद अब रेणुका सिंह ठाकुर टीम इंडिया का हिस्सा होंगी।

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2