09/01/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

न्यायमूर्ति आयशा ए मलिक किस देश के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बनी है? 

- पाकिस्तान 

व्याख्या : पाकिस्तान न्यायिक आयोग (जेसीपी) ने लाहौर उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति आयशा ए मलिक को देश के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत की मंजूरी दी है।


ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण में कितने राज्यों में कार्य शुरू किया जाएगा? 

- सात 

व्याख्या : ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण को मंजूरी दी गई है। इस पर सरकार 12 हजार करोड़ खर्च करेगी। इसमें 33 फीसदी राशि केंद्र सरकार देगी। दूसरे चरण में सात राज्य गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्थान में 10750 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण होगा।


हाल ही में किस देश का राकेट प्रशांत महासागर में क्रैश हुआ?

 -  रूस 

व्याख्या : अंगारा-ए5 राकेट को 27 दिसंबर को रूस के उत्तर-पश्चिमी आर्कान्जेस्क के प्लासेत्स्क स्पेसपोर्ट से लांच किया गया था।


वर्ष 1983 का वर्ल्ड कप भारत ने किस की कप्तानी में जीता था? 

-  कपिल देव


राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 में प्रथम स्थान पर कौन सा राज्य रहा है? 

-  उत्तर प्रदेश 

व्याख्या : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत है। 'सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी' में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला है। उसके बाद दूसरे स्थान पर राजस्थान और तीसरे पर तमिलनाडु ने कब्जा जमाया है।


पैंगोंग झील कहां पर स्थित है? 

- पूर्वी लद्दाख 


महाकाली नदी पर धारचूला (उत्तराखंड) किन दो देशों के बीच निर्मित होगा? 

-  भारत और नेपाल


भारत में करीब 70% बिजली उत्पादन किस की मदद से होता है? 

-  कोयला


आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के  लिए किन दो देशों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) सहमति बनी है? 

- भारत और तुर्कमेनिस्तान

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2