03/01/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से हिमाचल प्रदेश के करीब कितने किसान लाभान्वित होते हैं? 
- 9.68 लाख
व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  1 जनवरी 2022 को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत देश के 10.09 करोड़ किसान परिवारों को 10वीं किस्त के रूप में 20,946 करोड़ रुपए के वित्तीय लाभ जारी किए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना प्रारंभ की गई थी, जिसके अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों को दो-दो हजार रुपए की तीन समान किस्तों में 6000 रुपए प्रतिवर्ष वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।  हिमाचल प्रदेश के राज्य सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का कुल योगदान 13.62 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 88 प्रतिशत लघु एवं सीमांत किसान हैं। प्रदेश में 31 दिसंबर, 2021 तक इस महत्त्वकांक्षी योजना के अंतर्गत 9.68 लाख पात्र किसानों को 1537 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। 

2 जनवरी 2021 को मनाली के सुप्रसिद्ध विंटर कार्निवाल (शरदोत्सव) महोत्सव का शुभारंभ किसके किसने किया? 
-  मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर

सुप्रसिद्ध हिडिंबा माता मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है? 
-  कुल्लू

पोंग झील हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है?
 - कांगड़ा 
व्याख्या : पोंग झील व्यास नदी पर स्थित है।

ढालपुर मैदान हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है?
 -  कुल्लू

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024