24/12/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाने वाले ट्राउट मछली के अंडे  किस राज्य को निर्यात किए जाएंगे?
- सिक्किम
व्याख्या : राज्य में सरकारी क्षेत्र में स्थापित पतलीकूहल, बाराहाट, हामनी, मांदल, होली, बरोट, सांगला तथा धाममाड़ी में स्थापित हैचरियों के माध्यम से वार्षिक 17 लाख ट्राउट मच्छलियों के अंडों का उत्पादन किया जा रहा है। राज्य में ट्राउट मच्छली उत्पादन की शुरुआत ब्रिटिश काल में वर्ष 1909 में स्पोट्र्स फिशरीज़ को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से शुरू किया गया। वर्ष 2017-18 में निजी क्षेत्र में 15 ट्राउट हैचरी, वर्ष 2018-19 में कुल 12 ट्राउट हैचरी स्थापित की गई निजी क्षेत्र में अब तक राज्य में कुल 32 ट्राउट हैचरी स्थापित की गई हैं।

हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों में एंगलिंग हट स्थापित किए गए हैं?
 - पांच
व्याख्या : राज्य में विदेशी एंगलर्ज को आकर्षित करने के लिए कुल्लू, मंडी, किन्नौर, शिमला तथा चंबा जि़लों में एंगलिंग हट स्थापित किए गए हैं तथा मत्सय पालन विभाग एंगलिंग प्रतियोगिता का नियमित आयोजन कर रहा है। राज्य में पिछले तीन वर्षों में 10000 एंगलर्ज ने एंगलिंग गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस वर्ष राज्य में 632 मीट्रिक टन ट्राउट मच्छली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

गिरीपार क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के किस जिला से संबंधित है? 
- सिरमौर

हुरंग और शलिंगचा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के किस जिला से संबंधित है?
-  कुल्लू

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

Download Study Material