19/12/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए विकास में जन सहयोग योजना के तहत प्रदेश सरकार कितनी सब्सिडी देगी? 
-  75 फीसदी 

बुलबुल-ए-पहाड़ के नाम  से कौन विख्यात हुए थे? 
-  बाबा कांशी राम 
व्याख्या : कांगड़ा जिला के डाडासीबा के साथ लगते गांव पदियाल पंचायत गुरनवाड़ के रहने वाले थे।  इनका जन्म 11 जुलाई, 1882 को हुआ था। बाबा कांशी राम यानी बुलबुल-ए-पहाड़ के खिताब से नवाजे बाबा द्वारा भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई जारी रखते हुए ही संकल्प लिया कि जब तक लड़ाई खत्म नहीं हो जाती व हिंदोस्तान आजाद नहीं हो जाता, तब तक काले कपड़े ही पहनेंगे। 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ऊर्जा नीति कब बनाई थी?
- वर्ष 2006
व्याख्या : 15 वर्ष बाद प्रदेश की वर्तमान ऊर्जा नीति को संशोधित किया जा रहा है।

सरदार बल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थापित हो रहा है?
- मंडी

छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन है? 
- सतपाल सत्ती

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024