14/12/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

 भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन परियोजना का 75% खर्चा किसके द्वारा उठाया जाएगा? 

- केंद्र सरकार

व्याख्या : भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन का 75 फीसदी खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। शेष 25 फीसदी भार हिमाचल सरकार वहन करेगी। भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन परियोजना की लागत 6753.42 करोड़ है। परियोजना की कुल लंबाई 63.1 किलोमीटर है। इसमें 13.9 किमी रेलवे लाइन पंजाब और शेष 63.1 किलोमीटर रेलवे लाइन हिमाचल में आती है।


चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन का 50% खर्चा किसके द्वारा वहन किया जाएगा? 

-  केंद्र सरकार 

व्याख्या : चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन का निर्माण 1540 करोड़ से होगा।  इस परियोजना की लागत का कुल 50 फीसदी भार भारत सरकार और 50 फीसदी भार हिमाचल सरकार वहन करेगी। परियोजना की कुल लंबाई 28.2 किलोमीटर है। इसमें 24.8 किलोमीटर रेलवे लाइन हरियाणा में और शेष 3.4 किलोमीटर रेलवे लाइन हिमाचल में आती है।


जनजातीय जिला किन्नौर में कितनी मेगाबाट क्षमता का सौर ऊर्जा पार्क बनाया जाएगा?

- 400 मेगावाट


निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के अध्यक्ष  कौन है? 

- मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक


हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में वैश्विक इन्वेस्टर मीट कब आयोजित हुई थी? 

-  वर्ष 2019


सुप्रसिद्ध सैंट एडवर्ड स्कूल हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है? 

-  शिमला

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2