16/10/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला किस जिला से संबंधित है? 
- सिरमौर

 अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेला किस महीने आयोजित होता है?
 - कार्तिक माह

खीरगंगा नाम मकतल हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है? 
-  कुल्लू 
व्याख्या : यह मणिकर्ण घाटी में स्थित है।

प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कौन बने थे ? 
- श्री शांता कुमार
व्याख्या : वर्ष 1963 में गढ़-जमूला पंचायत में पंच से अपना राजनीतिक जीवन आरंभ करने वाले शांता कुमार इसके पश्चात भवारना पंचायत समिति के सदस्य चुने गए तथा 1965 से 1970 तक वह जिला परिषद के अध्यक्ष रहे। पहली बार 1972 में विधायक बने, शांता कुमार 1977 में पहली बार मुख्यमंत्री बने, जिसके पश्चात 1990 में उन्होंने पुन: मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। वर्ष 1989 में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए। इसके पश्चात 1998 तथा 1999 में भी वह लोकसभा के लिए चुने गए तथा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में 1999 से 2004 तक मंत्री रहे। वर्ष 2008 में शांता कुमार राज्यसभा के लिए चुने गए, जबकि 2014 में वह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य बने।

हिमाचल प्रदेश में कहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के लवी मेले का आयोजन प्रतिवर्ष होता है? 
- रामपुर

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024