10/10/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
हिमाचल प्रदेश के किन दो उत्पादों को जिओग्रॉफिकल आइडेंटि-फिकेशन यानी जीआई टैग प्राप्त हुआ है?
- चंबा चप्पल और लाहुल की जुराबों व दस्तानों
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने चंबा चप्पल और लाहुली जुराबें एवं दस्तानों को भौगोलिक संकेतक अधिनियम 1999 के अंतर्गत पंजीकरण करने में सफलता प्राप्त की है। कुल्लू शॉल को 2005, कांगड़ा चाय को 2005, चंबा रुमाल को 2008, किन्नौरी शॉल को 2010, कांगड़ा पेंटिंग्स को 2014, हिमाचली कालाजीरा, हिमाचली चुली तेल के बाद चंबा चप्पल और लाहुली जुराबें एवं दस्ताने जीआई टैग पाने वाले क्रमशः आठवें और नौवें पारंपरिक उत्पाद हैं।
हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
- पद्मश्री अवार्ड
चवासीगढ़ की पहाङिय़ों में पैराग्लाइङिंग की संभावनाएं तलाशी गई है, यह कहां पर स्थित है?
- करसोग
रेनबो ट्राउट किसकी किस्म है?
- मछली
औषधीय गुणों से भरपूर एवोकाडो फल के उत्पादन का सफल परीक्षण किसके द्वारा किया गया?
- औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी
Comments
Post a Comment