09/10/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
हाल ही में प्रधानमंत्री अबी अहमद द्वारा दूसरे कार्यकाल की शपथ ली इनका संबंध किस देश से है?
- इथियोपिया
द्विवार्षिक समुद्री श्रृंखला 'ऑसइंडेक्स (AUSINDEX)' के चौथे संस्करण का आयोजन किन दो देशों के बीच हुआ? - भारत तथा ऑस्ट्रेलिया
फ़ोर्ब्स की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में कौन शीर्ष अमीर भारतियों में प्रथम स्थान पर हैं?
- मुकेश अंबानी (प्रथम), गौतम अडानी (द्वितीय)
लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
- लेखक निरोद कुमार बरूआ, कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा और शिलांग चैंबर कॉयर
विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गयीं हैं?
- अंशु मलिक
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 06 अक्टूबर 2021 को दुनिया की पहली किस वैक्सीन के बच्चों पर व्यापक इस्तेमाल की सिफारिश की है?
- मलेरिया
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है?
- स्मृति मंधाना
तंजानिया के किस उपन्यासकार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
- अब्दुलरजाक गुरनाह
किस राज्य सरकार ने भारत का पहला ई-फिश मार्केट एप्प ‘फिशवाले’ लॉन्च किया है?
- असम
किन दो रसायन वैज्ञानिकों को अणु निर्माण के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
- बेंजामिन लिस्ट (जर्मनी), डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन (स्कॉटलैंड)
किस राज्य में रायगढ़ जिले के अलीबाग के मशहूर सफेद प्याज को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग मिल गया है?
- महाराष्ट्र
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में लगातार किसने तीसरे वर्ष विश्व के सबसे ताकतवर पासपोर्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है?
- जापान (भारत 90)
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने किन उद्यानों के संयुक्त क्षेत्र को टाइगर रिजर्व घोषित किया है?
- गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, तमोर पिंगला वन्यजीव
जिम कार्बेट पार्क का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?
- रामगंगा नेशनल पार्क
विश्व कपास दिवस (World Cotton Day) जिस दिन मनाया जाता है?
-7 अक्टूबर
Comments
Post a Comment