हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स (जनवरी 2021 से जुलाई 2021) - Part - 01



1. मंडी, शिमला, कांगड़ा और सिरमौर की कितने पंचायतों को भारत सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की वार्षिक पत्रिका में स्थान मिला है? 
- 4
व्याख्या: मनरेगा, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य करने पर पंचायत मुरहाग, जामन की सैर, धामून और आइमा पंचायत को शामिल है।

2. इंटरनेशनल बैडमिंटन अकादमी के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को कहां पर भूमि दी गई है? 
- सकोह, जिला कांगड़ा

3. शहरी निकाय के चुनावों के लिए किसे चुनाव अधिकारी बनाया गया है? 
- SDM

4. ग्राम पंचायतों के चुनावों के लिए किसे चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है?
- BDO

5. पौंग डैम को जल क्रीड़ा हब के रूप में विकसित करने के लिए कितने करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं? 
- 6.6 करोड़ रुपए

6. लारजी डैम को जल क्रीड़ा गतिविधि केंद्र के रूप में भी विकसित करने के लिए कितने धनराशि खर्च की जा रही है? 
- 3.3 करोड़ रुपए

7. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) की रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण अभियान में हिमाचल प्रदेश को देशभर कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 
- प्रथम
(हिमाचल ने देश के सभी राज्यों में उच्चतम पूर्ण टीकाकरण में 89.3 प्रतिशतता उपलब्धि के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है।) 

8. इच्छाधारी मंदिर हिमाचल प्रदेश में कहां पर स्थित है? 
- बद्दी के मानकपुर में

9. हिमाचल प्रदेश सरकार कहां पर इंडोर आईस स्केटिंग रिंग बनाने जा रही?
- धर्मशाला और शिमला

10. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका विस क्षेत्र की किस पंचायत को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया? 
- छोऊ भोगर पंचायत 
व्याख्या: संगीता तोमर छोऊ भोगर पंचायत की पहली प्रधान होंगी। रामानंद को उपप्रधान चुना गया निर्विरोध चुनी गई। पंचायत को प्रदेश सरकार की तरफ से 10 लाख रुपए की राशि दी जाती है।

11. हाल ही में निहारखनवासला ग्राम पंचायत को निर्विरोध चुना गया है। यह पंचायत किस जिला में स्थित है ?
- बिलासपुर

12. भारत सरकार ने 25 मार्च, 2016 को राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम-2016 के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए कितने राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किए थे? 
- चार
व्याख्या: ब्यास नदी में तलवाड़ा बैराज से हरकीधाम, चिनाब पर चिनाब सड़क पुल से भद्राकलां के निकट पुल, रावी नदी में गंधियार
 बांध से रंजीत सागर बांध और सतलुज नदी में सुन्नी सड़क पुल से हरकीधाम 

13. हाल ही में न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ किस राज्य के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए? 
- हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला
व्याख्या: भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिसूचना के तहत उत्तराखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ को हिमाचल हाई कोर्ट के लिए स्थानांतरित किया गया है। 

14. हिमाचल प्रदेश के किस जिला को आईआईटी के सहयोग से विकसित किए भूस्खलन निगरानी एवं प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के लिए पुरस्कृत किया गया?
- मंडी

15. हिमाचल प्रदेश के किस लेखक द्वारा "अटल तो अटल है" पुस्तक का लेखन किया है? 
- डॉक्टर इंदर सिंह ठाकुर

16. हिमाचल प्रदेश में कहां पर कैंसर और बढ़ते वजन को रोकने में उपयोगी एवोकाडो फल के पौधे विकसित किए जा रहे हैं? 
- ऊना के हरोली उपमंडल की सलोह बागवानी नर्सरी में

17. वर्ष 2007 में हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले संपूर्ण स्वच्छ पंचायत कौन सी थी? 
- गोहर विकास खंड की किलिंग पंचायत

18. हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों में आरक्षण रोस्टर किसके अंतर्गत जारी किया गया है? 
- 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर

19. स्पीति के काजा में आइस हॉकी स्टेडियम कितनी ऊंचाई पर स्थित है? 
- 3720 मीटर

20. कालका-शिमला हाईवे को फोरलेन बनाने का कार्य किस कंपनी द्वारा किया जा रहा है? 
- जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर

Click on me to Download Pdf




Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024