हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स (जनवरी 2021 से जुलाई 2021) - Part - 02

 

 


21. सरोआ स्थित जालपा मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिला के अंतर्गत आता है

- मंडी

 22. वर्ष 2020 में हिमाचल प्रदेश में कितनी नई पंचायतों का गठन किया गया

- 412

23. वर्ष 2020 में हिमाचल प्रदेश कितनी नई नगर पंचायतें बनाई गई

- सात

24. वर्ष 2020 में हिमाचल प्रदेश में कितने नए नगर निगम बनाए गए

- तीन

25. क्रिमिनल क्राइम ट्रैकिंग नैटवर्किंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) में पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान पर कौन सा राज्य रहा है

- हिमाचल प्रदेश 

26. हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा क्राइम पर नियंत्रण लगाने के लिए कितने सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है

- 70,000 

27. मंडी जिला में कहां पर प्री फेब्रिकेटिड कोविड अस्पताल खोला जा रहा है

- नेरचौक मेडिकल कालेज 

28. दार्जिलिंग चाय पश्चिम बंगाल में उगाई जाती है, तो कांगड़ा चाय कहां पर  उगाई जाती है

- हिमाचल प्रदेश

व्याख्या: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पतिमें कांगड़ा चाय पर कर्मवीर स्पेशलएपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने यह सवाल पूछा गया था।) 

29. हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में स्वर्ण जयंति ज्ञानोदय क्लस्टर श्रेष्ठ विद्यालय योजना के अंतर्गत कितने स्कूल खोलने जा रही है

- 100

30. चंबा जिला के पांवटा साहिब की कौन सी पंचायत निर्विरोध चुनी गई

- ग्राम पंचायत टटियाना

व्याख्या: टटियाना पंचायत में महासू देवता के प्रांगण में पूरी पंचायत का निर्विरोध चयन किया गया। पंचायत को विकास कार्यों के लिए दस लाख और बीडीसी सदस्य चुनने पर पांच लाख रुपये मिलेंगे।

31. हिमाचल प्रदेश में कहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर प्रतिमा स्थापित की गई

- शिमला के रिज मैदान में (पदम देव परिसर में) 

व्याख्या: यह प्रतिमा 18 फीट ऊंची है जिस पर 1.08 करोड रुपए खर्च किए गए।

32. केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए "पढ़ना लिखना अभियान" के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों को चुना गया है

- 06 

व्याख्या: चंबा, कुल्लू, सिरमौर, मंडी, शिमला तथा लाहौल स्पीति

33. प्रतिष्ठित पल्लव काव्य मंच ने डा. रामविलास शर्मा राष्ट्रीय सम्मान से किस हिमाचली को सम्मानित किया है

- डा. हेमराज कौशिक

34. रक्षम पंचायत ने लगातार तीसरी बार पंचायती राज चुनाव में ग्रामीणों के सहयोग से प्रधान और उपप्रधान सहित वार्ड सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना। यह पंचायत किस जिला में स्थित है

- किन्नौर

व्याख्या: सुशील कुमार नेगी को प्रधान, खजान नेगी को उपप्रधान, वार्ड-1 से कीर्तन देवी, वार्ड-2 से वीरभद्र सिंह, वार्ड-3 से हरदेव नेगी, वार्ड-4 से कृष्णा देवी और वार्ड-5 से हेमलता को सदस्य चुना गया। 

35. खोलूडू झील (कुभरी) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है

- लाहौल स्पीति

36. प्राकृतिक आपदाओं से जूझने में सहयोग हेतु अगस्त, 2018 में एनडीआरएफ की एक विशेष बटालियन कहां पर स्थापित की गई

- कांगड़ा जिले के नूरपुर

37. हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा बनाए गए कोविड-19 सैंपल कलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर को किस पुरस्कार से नवाजा गया?

- डिजिटल इंडिया पुरस्कार 

38. जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के मुलिंग गांव की निकिता का चयन भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत किस पुरस्कार के लिए किया गया?

- इंस्पायर पुरस्कार योजना 2020-21

39. हिमाचल प्रदेश में कहां पर पहला स्तूप बनाया गया?

- स्पीति

40. बैंक को उत्कृष्ट कार्यप्रणाली व आधुनिक तकनीकी समावेश सहित डिजिटल लेनदेन प्रक्रिया में सहकारी बैंकों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर व्यवसाय संचालन व उत्कृष्ट प्रबंधन निष्पादनके लिए प्रथम पुरस्कार से किस बैंक को अलंकृत किया गया है।

- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक


हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स (जनवरी - जुलाई 2021) Part - 01


Click on me to Download Pdf




 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024