10/07/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
बजौरा,सोलंगनाला, भुंतर, मणिकर्ण तथा तीर्थन घाटी किस जिला के अंतर्गत आते है?
- कुल्लू
कुल्लू जिला में मत्स्य विभाग द्वारा ब्राउन ट्राउट मछली के बीच किस देश से आयातित किए है?
- डेनमार्क
फलाचन नदी हिमाचल प्रदेश के किस जिले से संबंधित है?
- कुल्लू
तीर्थन वैली तथा जीभी वैली हिमाचल प्रदेश के किस जिले से संबंधित है?
- कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह का सबंध किस भगवान के साथ जोड़ा जाता है?
- कृष्ण भगवान
व्याख्या : राजा वीरभद्र सिंह कृष्णवंश के 122वें राजा थे। सराहन का पुराना नाम शोणितपुर था। यह बाणासुर की राजधानी थी। बाणासुर भक्त प्रह्लाद के पुत्र बलि राजा के सौ पुत्रों में से सबसे बड़ा था। उसने अपने राज्य की बागडोर श्रीकृष्ण के पुत्र एवं अनिरुद्ध के पिता प्रद्युमन को सौंपी थी। प्रद्युमन शोणितपुर का प्रथम राजा बना। राजा छत्र सिंह के समय बुशहर की राजधानी स्थायी रूप से कामरू से सराहन स्थानांतरित हुई। सन 1550 के आसपास राजा राम सिंह ने ही सराहन से अपनी राजधानी रामपुर लाई थी और उनके नाम से ही यहां का नाम रामपुर पड़ा। इसके बाद राज परिवार रामपुर में रहने लगा।
Comments
Post a Comment