02/06//2021 - गिरिराज समाचार पत्र सारांश

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत प्रत्येक अनाथ बच्चे को प्रतिमाह कितनी धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है?
- ₹3500
व्याख्या:  इसमें ₹2000 केंद्र सरकार और ₹1500 राज्य सरकार द्वारा दिए जाते है।

कोविड-19 से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए 24X4 कौन से नंबर जारी किए गए है? - 1075 अथवा 104

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा घर बैठे चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करने हेतु टेलीमेडिसिन यानी ई-संजीवनी ओपीडी व ई-संजीवनी पोर्टल की शुरुआत कब की थी?- अप्रैल 2020

कुल्लू जिला में कितनी भूमि पर लहसुन की खेती की जाती है? 
-  करीब 950 हेक्टेयर भूमि

सुपर चीफ, जेरोमीन, स्कारलेट पर गेल गाला किसकी किस में है?
- सेब

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों के लिए होम आइसोलेशन किट के वितरण का शुभारंभ कब किया था? 
- 22 मई 2021

कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती :  
चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के कुगती गांव में केलंग बजीर का मंदिर है। केलंग बजीर शिवजी के जेष्ठ पुत्र कार्तिकेय का ही दूसरा नाम है इसे देवताओं का सेनापति भी कहा जाता है। 

शिव मंदिर पौड़ीवाला सिरमौर : 
सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन के समीप पौड़ी वाला में प्राचीन शिव मंदिर है इसका संबंध लंकाधिपति रावण के साथ जोड़ा जाता है जनश्रुति के अनुसार रावण ने अमरत्व प्राप्त करने के लिए यहां पर भगवान शिव की घोर तपस्या की थी भगवान शिव ने इनकी तपस्या से खुश होकर उन्हें एक दिन में स्वर्ग के लिए पांच पौडिया निर्मित करने को कहा था लेकिन रावण को इस दौरान नींद आ जाती है और पौडिया का निर्माण नहीं कर पाए थे। यहां पर स्थित शिवलिंग हर बर्ष चावल के दाने के बराबर बढ़ता रहता है।
एक अन्य कथा के अनुसार मृकण्ड ऋषि ने पुत्र प्राप्ति के लिए इसी स्थान पर विष्णु भगवान की तपस्या की थी। यहीं से मारकंडा नदी का उद्भव भी होता है। मारकंडा नदी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ज़िले में उत्तमवाला बाराबन नामक स्थान पर उत्पन्न होती है, फिर अम्बाला ज़िले और कुरुक्षेत्र ज़िले से गुज़रती है।

हिमाचल प्रदेश में एक नाम के दो स्थल: 
रिवालसर : मंडी जिला सुप्रसिद्ध रिवालसर झील है तथा वही सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के अंतर्गत रामशहर में भी एक रिवालसर नामक स्थल है। यह स्थल नालागढ़ से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  यहां पर राज परिवार ने अपनी कुलदेवी दुर्गा का मंदिर बनवाया था।


रामगढ़ किला : रामगढ़ किला तत्कालीन हण्डूर रियासत के अंतर्गत आता था। वर्तमान में यह सोलन जिला में स्थित है जिसे आज एक हेरिटेज होटल का रूप दिया गया है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024