23/06/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

पहले केबल स्टे ओवरब्रिज का निर्माण हिमाचल प्रदेश के किस जिला में शुरू होगा?
- शिमला 
व्याख्या : सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास बनने वाले हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पहले केबल स्टे ओवरब्रिज निर्मित होगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाला यह ओवरब्रिज जून 2022 तक तैयार हो जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका ग्रंथि योजना के अंतर्गत कितने दिनों का रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है? 
- 120
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना को अब मनरेगा की तर्ज पर चलाया जाएगा। इसके लिए एक्ट बनाने की तैयारी है। जॉब कार्ड जारी होने के 15 दिनों के भीतर शहरी स्थानीय निकायों के निवासियों को 120 दिन के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की गई है। अगर काम न मिला तो 75 रुपये प्रतिदिन बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश की कितनी पंचायतों को ई-पंचायत की सुविधा से जोड़ा जाएगा
- 412

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष्मान भवः कार्यक्रम की शुरुआत किस जिला द्वारा की गई? 
- सिरमौर
व्याख्या : वैश्विक महामारी कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित रखने के इरादे से सिरमौर प्रशासन ने एक नई पहल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष्मान भवः कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम के तहत  0  से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रशासन ने 3 श्रेणियों में विभाजित किया है। 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024