08/06/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

पर्यावरणीय प्रदर्शन सूचकांक में 180 देशों की सूची में भारत  कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 
- 168

संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों की ओर से एजेंडा 2030 को अपनाने के बाद भारत सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में भारत की  रैंकिंग क्या है? 
- 117
व्याख्या:   भारत का सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) का स्कोर 100 में 61.9 है। सतत विकास का एजेंडा 2030 संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा 2015 में अपनाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में केरल, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रदर्शन अव्वल रहा। वहीं, झारखंड और बिहार सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने में सबसे पीछे हैं 17 सतत विकास लक्ष्य तय किए गए हैं। एसडीजी1-गरीबी का खात्मा, एसडीजी2-भूख मुक्त, एसडीजी3-अच्छा स्वास्थ्य और रहन-सहन, एसडीजी4-गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, एसडीजी5-लैंगिक समानता, एसडीजी6-स्वच्छ जल और सफाई, एसडीजी7-किफायती स्वच्छ ऊर्जा, एसडीजी8-गरिमापूर्ण काम और आर्थिक विकास, एसडीजी9-उद्योग,नवाचार और बुनियादी ढांचा, एसडीज10-असमानता में कमी, एसडीजी11-स्थायी शहर और समुदाय, एसडीजी12-जवाबदेह उपभोग और उत्पादन, एसडीजी-13 जलवायु के लिए कदम, एसडीजी14-पानी के अंदर जीवन, एसडीजी15-धरती पर जीवन, एसडीजी16-शांति, न्याय और मजबूत संस्थाएं और एसडीजी17-लक्ष्यों के लिए वैश्विक भागीदारी की मजबूती।

देश का पहला ई-व्हीकल ओनली एरिया किसे घोषित किया गया है?
-केवडिया, गुजरात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है?
- ई-100 प्रोजेक्ट

उत्तर प्रदेश के ह्यूमन राइट कमीशन का चेयरमैन किसे बनाया गया है? 
- रिटायर्ड जस्टिस बाल कृष्णा नारायण

ईगल एक्ट किस देश से संबंधित है?
- अमेरिका

वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे कब मनाया जाता है? 
- 7 जून 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024