02/06/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

ज्योति और चंद्रमुखी किसकी किस्में है? 
- आलू 

लुंसु से बिंदला तक पुल निर्माण किस नदी पर निर्मित किया जाएगा? 
- सतलुज नदी 

पर्यटन की दृष्टि से मंडी शहर के विकास के लिए झील आदि के निर्माण के लिए एडीबी द्वारा वित्त पोषित  कितने करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव रखा गया है? 
- 50 करोड़ रुपए

2019-20 में प्रदेश में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति उपलब्ध दूध की मात्रा  कितनी रही है? 
- 600 ग्राम
व्याख्या :  2019-20 में प्रदेश में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति उपलब्ध दूध की मात्रा छह सौ ग्राम रही है, जो कि 2001-02 की तुलना में करीब 260 ग्राम बढ़ी है। इस क्षेत्र में पंजाब पहले नंबर पर है, जहां पर यह आंकड़ा 1100 ग्राम से अधिक है, एक हजार ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन से ज्यादा दूध का उत्पादन कर हरियाणा दूसरे, साढ़े आठ सौ ग्राम प्रति व्यक्ति प्रति दिन दूध उपलब्धता के साथ राजस्थान तीसरे स्थान पर है, जबकि इस सूची में गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर का नाम भी शामिल है। इस सूची में ऐसे प्रदेश भी शामिल हैं। दूध उत्पादन के राष्ट्रीय स्तर के जारी आंकड़े बताते हैं कि 2019-20 में देश में 198.4 मिलियन टन दूध का उत्पादन हुआ और सबसे अधिक आबादी वाले देश में प्रति व्यक्ति प्रति दिन उपलब्ध दूध की मात्रा 407 ग्राम रही।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024