26/05/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

 रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी का हिमाचल प्रदेश  मैं कहां पर उत्पादन किया जाएगा? 

- बद्दी
व्याख्या : कोरोना के नियंत्रण में 97.6 प्रतिशत तक कारगर रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी का हिमाचल प्रदेश के बद्दी में उत्पादन होगा। पनेशिया बॉयोटेक कंपनी को पहली बार इतनी बड़ी असाइनमेंट मिली है। यहां बनने वाली वैक्सीन की गुणवत्ता की देख-देख रूस से की जाएगी। भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर की ओर से रूस के आरडीआईएफ और पनेशिया बॉयोटेक को मंजूरी मिल चुकी है।

हिमाचल प्रदेश मैं नई आबकारी नीति की समय अवधि कितने महीने की होगी?
- 9 महीने 
व्याख्या :  हिमाचल प्रदेश प्रदेश मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए नई आबकारी नीति को  24 मई 2021  को स्वीकृति दी गई। नई नीति का राजस्व लक्ष्य 1829 करोड़ रखा गया है। यह वित्त वर्ष 2020-21 के मुकाबले 14 प्रतिशत वृद्धि के साथ 228 करोड़ अधिक है। मंत्रिमंडल ने आबकारी वर्ष 2020-21 को एक माह बढ़ाकर 30 जून तक करने का भी फैसला लिया। नई आबकारी नीति 1 जुलाई से लागू होगी। 31 मार्च, 2022 तक नौ महीने के दौरान नई नीति से शराब बिक्री व सप्लाई का काम होगा।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 24 मई 2021 को कैबिनेट मीटिंग में ठाकुरद्वारा और तेलका को लेकर क्या निर्णय लिया गया? 
- इन दो क्षेत्रों को उप- तहसील का दर्जा दिया गया 
व्याख्या : प्रदेश कैबिनेट मीटिंग में 24 मई 2021 को जिला कांगड़ा की तहसील इंदौरा के ठाकुरद्वारा और चंबा जिले के तेलका में नई उप तहसील खोलने का निर्णय लिया है। जिला कांगड़ा की उपतहसील नगरोटा सूरियां को तहसील बनाने का भी निर्णय लिया। 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 24 मई 2021 को  कैबिनेट मीटिंग में कैबिनेट ने जिला सोलन की तहसील नालागढ़ के काला अंब में किस कंपनी को एक्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल (शराब) पर आधारित इथेनोल प्लांट, डिस्टिलरी स्थापित करने के लिए मंजूरी दी गई? 
- मैसर्ज आरकेवी स्पिरिट प्राइवेट लिमिटेड

जुंगा शिमला के दसारा उत्सव को 26 मई 2021 को हिमाचल प्रदेश सरकार कैबिनेट मीटिंग में कौन सा दर्जा दिया गया? 
- जिला स्तरीय 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लैंड सीलिंग एक्ट से किस जमीन को बाहर कर दिया है?
- चाय बागानों को

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024