23/05/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की वन्य जीवों की मौत की 2020 की रिपोर्ट के अनुसार बाघों की सर्वाधिक मौतों के मामले किस राज्य में सामने आए हैं? 
- मध्य प्रदेश 
व्याख्या : 37 बाघों की मौत हुई है, जिनमें से 25 बाघ केवल कान्हा और बांधवगढ़ में वर्चस्व की लड़ाई में मारे गए हैं। शिकार और कृषि तथा आवासीय क्षेत्रों में कमी के चलते बाघों के अस्तित्व पर बढ़ते जा रहे खतरे से निपटने हेतु देश में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की शुरुआत वर्ष 1972 में ही की गई।

'यास' तथा  'ताउते'  क्या है? 
- चक्रवर्ती तूफान 
व्याख्या : चक्रवाती तूफान 'ताउते' के बाद अब पांच राज्यों पर एक और तूफान 'यास' का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह को इस तूफान से  सावधान रहने की जरूरत है।


चिपको आंदोलन के प्रणेता और पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा  का निधन हो गया उनका संबंध किस राज्य से था? 
- उत्तराखंड 
व्याख्या : सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म नौ जनवरी, 1927 को टिहरी जिले में भागीरथी नदी किनारे बसे मरोड़ा गांव में हुआ। 1980 के दशक के मध्य में छत्तीसगढ़ के बस्तर के भोपालपटनम में और उससे सटे गढ़चिरौली में इचमपल्ली में प्रस्तावित दो बड़े बांधों को लेकर आदिवासियों ने बड़ा आंदोलन किया था। नौ अप्रैल, 1984 को इस मानव बचाओ जंगल बचाओ आंदोलन के तहत हजारों आदिवासी पैदल चलकर गढ़चिरौली मुख्यालय तक पहुंचे थे। चिपको आंदोलन मूलतः पहाड़ की महिलाओं का शुरू किया आंदोलन था। ये महिलाएं नारा लगाती थीं, लाठी गोली खाएंगे, अपने पेड़ बचाएंगे। चिपको आंदोलन का श्रीगणेश जिला चमोली के सीमान्त क्षेत्र रेणी में चण्डी प्रसाद भट्ट, कॉमरेड गोवन्द सिंह रावत एवं आलम सिंह बिष्ट आदि की प्रेरणा से गौरा देवी और उनकी ग्रामीण सहेलियों ने 24 मार्च 1974 में कर दिया था। लेकिन प्राण वायु देने वाले वृक्षों को बचाने वाले रेणी गांव के उस संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में सुंदरलाल बहुगुणा ने जो भूमिका अदा की वह असाधारण थी।

पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक  भारतीय सेना द्वारा कब की थी? 
- वर्ष 2016 और वर्ष 2019

शेर बहादुर देउबा और केपी शर्मा ओली किस देश के नेता है?
- नेपाल 
व्याख्या : नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संसद को भंग करते हुए मध्यावधि चुनाव का एलान किया है। चुनाव 12 और 19 नवंबर को होंगे।

मार्था कूम किस देश की पहली मुख्य न्यायाधीश बनी है? 
- केन्या 
व्याख्या : केन्या की राजधानी नैरोबी तथा मुद्रा केन्याई शिलिंग है।

स्मार्ट सिटी मिशन योजनाओं के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर  कौन सा राज्य रहा है?
- झारखंड 
व्याख्या :  दूसरे स्थान पर राजस्थान रहा है।

आयुष्मान भारत क्रियान्वयन में   पहले स्थान पर कौन सा राज्य रहा है? 
- कर्नाटक 

'वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड 2020' जीतने वाले पहले भारतीय  कौन है? 
- सुरेश मुकुंद 

भारत में 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस  किस प्रधानमंत्री के नाम पर मनाया जाता है? 
- श्री राजीव गांधी 
व्याख्या :भारत में, भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस कब मनाया जाता है?
- 21 मई 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024