19/05/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हाल ही में किन दो राज्यों के तटों पर भीषण चक्रवाती तूफान ताउते ने भारी नुकसान पहुंचाया? 
- महाराष्ट्र तथा गुजरात 

विश्व वन्यजीव संगठन (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) ने हिम तेंदुओं पर पिछले 100 साल में हुए अध्ययनों पर जारी रिपोर्ट में मुताबिक दुनियाभर में हिम तेंदुओं की संख्या  कितनी रह गई है? 
- 4,000

नारद स्टिंग ऑपरेशन किस राज्य से संबंधित है? 
- पश्चिम बंगाल 

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए किस संस्थान द्वारा 2डीजी दबा लॉन्च की है? 
- DRDO
व्याख्या : हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डी फॉर्मा कंपनी ने 2डीजी दवा का उत्पादन शुरू किया है। एक पैकेज में 10 पाउच होंगे और हर पाउच में 2.34 ग्राम पाउडर होगा जिसे ओआरएस घोल में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसे राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नामित किया? 
- सुप्रीम कोर्ट के जज उदय उमेश ललित
व्याख्या : 13 अगस्त 2014 को उदय उमेश ललित को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। जस्टिस ललित आठ नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। 

शुभंकर शर्मा का संबंध किस खेल से है?
- गोल्फर

भारत में साइबर हमले से बचाने वाली दो संस्थाएं कौन सी कौन है? 
- सीईआरटी तथा नेशनल क्रिटिकल इंफॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर
व्याख्या : साइबर हमलों से बचाने के लिए भारत में दो संस्थाएं हैं। एक है, सीईआरटी, जिसे कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 2004 में हुई थी। दूसरी संस्था नेशनल क्रिटिकल इंफॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर है, जो रक्षा, दूरसंचार, परिवहन, बैंकिंग आदि क्षेत्रों की साइबर सुरक्षा के लिए उत्तरदायी है। यह 2014 से भारत में काम कर रही है।

 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के मुताबिक मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है? 
- अनुच्छेद 164 (1) 
व्याख्या : अनुच्छेद 164(4) के अनुसार, कोई देखती हूं 6 माह की अवधि तक राज्य के विधान मंडल/ विधान परिषद की सदस्यता के बिना भी मुख्यमंत्री या मंत्री बन सकता है। 
सन् 1952 में पहले आम चुनाव के साथ ही संविधान के अनुच्छेद 164 (4) के आधार पर भारत के अंतिम गर्वनर जनरल रहे चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को मद्रास राज्य का तथा मोरारजी भाई देसाई को बम्बई प्रान्त (वर्तमान महाराष्ट्र और गुजरात) का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख एवं पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का निधन हो गया किस वर्ष में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? 
- वर्ष 2010 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024