11/05/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
ब्लाइट (झुलसा) रोग बल्ह क्षेत्र में इस फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहा है?
- टमाटर
व्याख्या : बल्ह क्षेत्र में करीब एक हजार हेक्टेयर भूमि पर इस मौसम में टमाटर की फसल का उत्पादन किया जा रहा है। बल्ह में भंगरोटू से लेकर डडोर, ढाबण, हटगढ़, राजगढ़, कुम्मी क्षेत्र में टमाटर की फसल उगाई जाती है। बल्ह घाटी का टमाटर समूचे उत्तर भारत पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा में बेचा जाता है।
प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी महाराज किशन कौशिक का निधन हो गया इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिला से रहा है?
- सोलन
व्याख्या : दो मई, 1955 को जन्मे एमके कौशिक 1980 में मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। मॉस्को ओलंपिक के फाइनल मैच में भारत ने स्पेन को 4-3 से हराया था। भारत की ओर से दो गोल सुरिंद्र सिंह सोढ़ी, तीसरा गोल एमके कौशिक और चौथा गोल मोहम्मद शाहिद ने किया था। हरियाणा से खेल उपनिदेशक के पद से रिटायर हुए कौशिक पहले सीनियर पुरुष और महिला दोनों टीमों के कोच रह चुके हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में कितने किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है?
- करीब 18,430 किलोमीटर
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में करीब 2,406 कस्बों को सड़कों के माध्यम से जोड़ा गया है।
वर्ष 2021 के लिए नाबार्ड के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए स्वीकृत ऋण का लक्ष्य कितने करोड रुपए का है?
- 540 करोड़ रुपये
Comments
Post a Comment