10/05/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कब शिमला से वर्चुअल माध्यम से पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा और डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में प्रेशर स्विंग एड्जॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्रों का लोकार्पण किया? 
- 9 मई 2021
व्याख्या : चंबा के संयंत्र की क्षमता 400 पीएलएम और हमीरपुर के संयंत्र की 300 पीएलएम है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 13 ऑक्सीजन संयंत्र स्वीकृत किए हैं। 

कांगड़ा जिला से संबंध रखनेवाले वाले अर्जुन शर्मा किस खेल से जुड़े हुए हैं? 
- क्रिकेट 
व्याख्या : अर्जुन शर्मा बाएं हाथ के बल्लेबाज, स्पिन गेंदबाज व आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी हैं। हाल ही में इन्होंने कोलकाता में विजय हज़ारे रणजी ट्रॉफी के मैच में बंगाल बनाम सर्विसिज मैच में बेहतरीन आलराउंडर परफॉर्मेंस किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री कौन है? 
- वीरेंद्र कंवर

डमटाल क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के किस जिला के अंतर्गत आता है? 
- कांगड़ा 

हाल ही में किस जिला के पूर्व विधायक श्री राम सिंह का निधन हो गया? 
- मंडी
व्याख्या : राम सिंह वर्ष 1972 से 1977 तक जोगिंद्रनगर क्षेत्र के विधायक रहे। उस समय जोगिंद्रनगर चौंतड़ा विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024