24/04/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

कॉफी टेबल बुक हिमाचल बर्ड्स अ विजुअल ट्रीट को किसके द्वारा संकलित किया गया है? 
- सोमेश गोयल
व्याख्या : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने  22 अप्रैल 2021 को राजभवन में हिमाचल प्रदेश के महानिदेशक जेल सोमेश गोयल की ओर से संकलित कॉफी टेबल बुक हिमाचल बर्ड्स अ विजुअल ट्रीट का विमोचन किया। प्रदेश में 672 पक्षियों और 31 महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्रों की एक विश्वसनीय सूची तैयार की है। गोयल को सुंदरबन डेल्टा में संरक्षण कार्य के लिए 2006 में पश्चिम बंगाल राज्य वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार मिला था।

श्री आदि हिमानी चामुंडा मंदिर  हिमाचल प्रदेश के किस जिला में अवस्थित है? 
- कांगड़ा 
व्याख्य : चामुण्डा देवी का मंदिर समुद्र तल से 1000 मी. की ऊंचाई पर स्थित है। यह धर्मशाला से 15 कि॰मी॰ की दूरी पर है। जिला कांगड़ा में आदि हिमानी चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में मां भगवती शक्ति रूप में विराजमान है। आदि हिमानी चामुंडा धाम पौराणिक काल से शिव शक्ति का अदभुत सिद्ध वरदान देने वाले स्थल के रूप में जाना जाता है। 

हिमाचल में काले भालुओं पर  किसके द्वारा शोध किया जाएगा? 
- जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया

हिमाचल में वर्तमान में कितने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थान प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं? 
- 1252

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2