23/04/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

किस राज्य के सभी  राशन डिपो में आंखें स्कैन कर राशन आवंटित करने वाली मशीनें स्थापित की जा रही हैं। ऐसी व्यवस्था करने वाला देश का पहला राज्य होगा? 
- हिमाचल प्रदेश 

वन रक्षकों को हथियार खरीदने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कितनी अनुदान राशि दी जा रही है?
- ₹15000 
व्याख्या : मंडी जिले के करसोग सेरी कतांडा बीट में तैनात वन रक्षक होशियार की मौत मामले के बाद विभाग ने वनरक्षकों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है।

देश का सबसे ऊंचाई पर स्थित क्रिकेट स्टेडियम कहां पर बनाया जाएगाशिमल? 
- लाहौल स्पीति 
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में देश में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर क्रिकेट स्टेडियम निर्माण किया जाएगा। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से महज आठ किमी दूर 11000 हजार फीट की ऊंचाई पर बनने वाला 10 हजार दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम देश में सबसे ऊंचा होगा। सोलन के चायल में 7500 फीट की ऊंचाई पर देश का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसे 1891 में पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह ने बनाया था। 

किस संस्थान के शोधार्थियों ने पॉलीकॉटन फैब्रिक तैयार किया है, जो संक्रमण को अपने आप नष्ट करेगा। इससे बने मास्क व पीपीई किट सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने पर संक्रमण मुक्त हो जाएंगे? 
- IIT Mandi

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2