11/04/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
राज्य सरकार का उपक्रम हार्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कारपोरेशन (एचपीएमसी) किस देश में सेब जूस का व्यापार करेगा?
- स्विजरलैंड
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश स्विट्जरलैंड की बहुराष्ट्रीय कंपनी को सेब का कंसंट्रेट (शुद्ध और गाड़ा) जूस बेचेगा।
हिमाचल प्रदेश के वनों और बगीचों में प्राकृतिक तौर पर उगने वाली गुच्छी का इस वर्ष कितने प्रतिशत कम उत्पादन दर्ज हुआ है?
- 60 फीसदी
व्याख्या : फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, स्विट्जरलैंड जैसे देशों में हिमाचल की गुच्छी का निर्यात होता है। गुच्छी का प्रयोग कई प्रकार की दवाएं बनाने में भी होता है। एक अनुमान के मुताबिक सूबे में गुच्छी का 60 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।
गुच्छी सौ फीसदी आर्गेनिक है। इसमें कीटनाशक और रासायनिक खाद नहीं डाली जाती है। गुच्छी में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक है। यह कई बीमारियां दूर करती है। यूरोपियन देशों में इसकी सबसे अधिक मांग है। इनमें फ्रांस प्रमुख है।
किस वर्ष हिमाचल प्रदेश सरकार ने कॉलेजों में बीवॉक डिग्री कोर्स शुरू किया था?
- वर्ष 2017
व्याख्या : सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली, नूरपुर, चंबा, नाहन, रामपुर, धर्मशाला, मंडी, हमीरपुर, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और ऊना डिग्री कॉलेज में इसकी शुरुआत की थी। हिमाचल प्रदेश के छह डिग्री कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से बैचलर इन वोकेशनल की पढ़ाई शुरू होगी।
Important Facts :
हिमाचल प्रदेश के छठी से जमा दो कक्षा वाले 418 सरकारी स्कूलों और 12 डाइट में दो-दो डिजिटल क्लासरूम बनाए जाएंगे।
Comments
Post a Comment