10/04/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
सोलन, मंडी और पालमपुर नगर निगम में मेयर का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है?
- SC
व्याख्या: धर्मशाला नगर निगम में सामान्य वर्ग से संबंधित है। प्रदेश के चार नगर निगम, 6 नगर पंचायतों और 136 पंचायतों में चुनाव 7 अप्रैल 2021 को संपन्न हुआ
हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब व जम्मू कश्मीर में बहने वाली इंडस बेसिन की पांच बड़ी नदियां किस मिशन के अंतर्गत निर्मल होंगी।
- नमामि गंगे
व्याख्या : इंडस बेसिन में ब्यास, चिनाब, रावी, सतलुज और झेलम शामिल हैं। इनकी नमामि: गंगे की तर्ज पर सफाई होगी। इनकी 84 सहायक नदियों को भी नवजीवन मिलेगा। इस संबंध में हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान (एचएफआरआइ) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने स्वीकृत कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकट के बावजूद राजस्व संग्रह में कितने प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है?
- 3%
व्याख्या : वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल राजस्व प्राप्ति 6796 करोड़ थी जो 2020-21 में सात हजार करोड़ तक पहुंच गई है। मार्च 2021 के लिए कुल राजस्व संग्रह 1006 करोड़ रुपये रहा
Comments
Post a Comment