03/04/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कितने किलोमीटर के दायरे के अंतर्गत प्रदेश सरकार राशन की डिपो खोलने जा रही है? 
- सरकार शहरी क्षेत्रों में तीन और  ग्रामीण क्षेत्रों में दो किलोमीटर

हिमाचल प्रदेश शिवा प्रोजेक्ट किससे संबंधित है?
- बागवानी 
व्याख्या : एचपी शिवा प्रोजेक्ट के मुख्य चरण में वर्ष 2021-22 में बागवानी पर 90 मिलियन डॉलर खर्च किए जाएंगे। मुख्य प्रोजेक्ट में जुलाई 2021 से पौधरोपण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कुल 130 मिलियन डॉलर के इस प्रोजेक्ट में एशियन डेवलेपमेंट बैंक 100 मिलियन डॉलर का सहयोग करेगा। मुख्य प्रोजेक्ट में हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, ऊना, सोलन, सिरमौर में कार्य होंगे। सात जिलों में 350 क्लस्टर चयनित किए गए हैं।

एशिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर और मनाली-लेह रूट पर रोहतांग दर्रा, बारालाचा दर्रा (16020) नकी दर्रा (15552) लाचुंग दर्रा ( 16620) तंगलंग दर्रा (17480) से होते हुए सेवाएं देने के लिए किस वर्ष में एचआरटीसी का केलांग डिपो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था? 
-वर्ष 2017

नवम्बर, 2020 तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत चार किश्तों में प्राप्त धनराशि के व्यय तथा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में देश का पहला राज्य कौन है?  
-हिमाचल प्रदेश 

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2