26/03/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला टीबी उन्मूलन में देश भर में दूसरे स्थान पर रहा है? 
- लाहौल-स्पीति 
व्याख्या: बेहतर प्रदर्शन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिले को रजत पदक देकर सम्मानित किया है।
जम्मू-कश्मीर के बड़गांव जिले को देश का पहले टीबी मुक्त जिला घोषित किया गया है। 

तपेदिक रोग (टीबी) नियंत्रण में बेहतर सुविधाएं देने वाला  देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य कौन बना है? 
- हिमाचल प्रदेश 

हाल ही में नवनियुक्त राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार और सदस्य जेपी काल्टा को किसके द्वारा शपथ दिलाई गई? 
- राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 

मंडी जिला में कहां पर प्री फैब्रिकेटेड कोविड-19  अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है? 
- नेरचौक 

निम्नलिखित तथ्यों का अध्ययन करें तथा सही का चयन करें? 
 A. हिमाचल प्रदेश सरकार विभिन्न संकेतको पर ग्रामीण एवं शहरी स्तरीय आंकड़ों को एकत्रित करने के उद्देश्य से "ग्रामीण स्तरीय निर्देशिका का संकलन" करने जा रही हैं? 
B. इसका हर 3 महीने के बाद नियमित रूप से नवीनीकरण किया जाएगा
C. ये आंकड़े महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित किए जाएंगे और आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा संकलित किए जाएंगे
D. उपरोक्त सभी सही है? 
उत्तर : D. उपरोक्त सभी सही है? 

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2