24/03/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

67वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में राष्ट्रीय एकता के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार किस फिल्म को दिया गया है? 
- ताजमहल

67वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में  सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने वाली फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार किस फिल्म को दिया गया है? 
- महर्षि

वर्ष 2020 का गांधी शांति पुरस्कार किसे दिया गया?
- बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान

वर्ष 2019 का गांधी शांति पुरस्कार किसे दिया गया?
- काबूस बिन सैद अल सैद
व्याख्या : गांधी शांति पुरस्कार संस्कृत मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। बंगाबंधु शेख मुजीब उर रहमान को वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार दिया गया है। इन्हें बांग्लादेश राष्ट्र का जनक माना जाता है। वर्ष 2019 का गांधी शांति पुरस्कार ओमान की दिवंगत सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद को दिया गया। यह पुरस्कार वर्ष 1995 से भारत सरकार द्वारा हर वर्ष दिया जाता है।

राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत किस हाईकोर्ट द्वारा तिरंगे वाला केक काटना अपराध नहीं माना है? 
- मद्रास हाई कोर्ट 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार कोरोना वायरस के कारण वर्ष 2020-2025 के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था को कितना घाटा होने वाला है?
- 220 अरब डॉलर

भारत में कितने प्रतिशत भूमि पर वन है? 
- 23% 

22 मार्च 2021 को मनाए गए विश्व जल दिवस के दौरान भारत के प्रधानमंत्री द्वारा किस अभियान की शुरुआत की? 
- जल शक्ति अभियान: कैच द रन

संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों में गरीबी को खत्म करने का लक्ष्य किस वर्ष तक का निर्धारित किया गया है?
- वर्ष 2030 

हाल ही में टि्वटर सीईओ जैक डोर्सी का पहला ट्वीट एक नीलामी में कितने करोड रुपए का बिका? 
- 17.37 करोड

केन और बेतवा नदी को जोड़ने की योजना के लिए 22 मार्च 2021 को जल शक्ति मंत्रालय और किन दो राज्यों सरकारों के बीच समझौता हुआ है? 
- उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश
व्याख्या : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए
इस परियोजना के तहत दौधन बांध का निर्माण करके केन नदी से बेतवा में पानी भेजा जाएगा

शारदा घोटाले किस राज्य से संबंधित है? 
- पश्चिम बंगाल 

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2