11/03/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हाल ही में  हिमाचल प्रदेश के किस पुलिस स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस स्टेशन का अवार्ड प्राप्त हुआ है?
- महिला थाना कुल्लू  
व्याख्या: राजधानी शिमला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल्लू को यह इनाम मिला है। महिला थाना कुल्लू की स्थापना 18 अप्रैल, 2016 को हुई है। 

हिमाचल प्रदेश का कौन सा स्थल पिछले 6 माह से पूरी दुनिया के लिए पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है? 
- रोहतांग टनल
व्याख्या : सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग के मध्य रोहतांग दर्रा से नीचे बनी नौ किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग देशभर के पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। तीन अक्तूबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधुनिक तकनीक से बनी अटल टनल का उद्घाटन किया था।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई शगुन योजना किससे संबंधित है? 
- SC, ST तथा OBC
व्याख्या : सरकार द्वारा एस.सी./एस.टी, ओ.बी.सी. व बी.पी.एल. बेटियों को शादी समारोह में 31000 रुपए शगुन योजना के अंतर्गत दे रही है।

लगघाटी हिमाचल प्रदेश के किस जिला में अवस्थित है? 
- कुल्लू 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024