19/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में  किस आयु वर्ग के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाया जाएगा? 
- 15 से 80 साल
व्याख्या : केंद्र सरकार की ओर से 90ः10 के अनुपात में हिमाचल को यह बजट मिला है। 2.25 करोड़ केंद्र सरकार ने दिया है। 26 लाख रुपये प्रदेश का हिस्सा होगा।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग ने पराशर और सपेणीधार में कॉमर्शियल पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को हरी झंडी दे दी है। ये स्थल जिला में स्थित है? 
- मंडी 
व्याख्या : पराशर और सपेणीधार मंडी जिला के प्रथम अधिसूचित पैराग्लाइडिंग स्थल बन गए हैं।

हिमऊर्जा के गठन के बाद विभाग द्वारा राज्य में अब तक 331.25 मेगावाट के कितने स्माल हाइड्रो यूनिट स्थापित किए जा चुके हैं? 
- 89

हिमाचल प्रदेश की किस विधानसभा सीट पर उपचुनाव प्रस्तावित है?
- फतेहपुर 
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं। लेकिन हाल ही में कांग्रेस के विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन हो गया। जिसके कारण फतेहपुर सीट पर उपचुनाव प्रस्तावित है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र कब आयोजित होगा? 
- जून 

कुल्लू जिला के मुख्यालय ढालपुर में बसंत पंचमी के साथ किस उत्सव का शुभारंभ होता है? 
- होली उत्सव 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024