10/02/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

किस राज्य द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गरुड़ कमांडो फोर्स का गठन किया है?  

- कर्नाटक 


भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश में 18 महीने बाद 4G मोबाइल नेटवर्क की बहाली की गई?  

- जम्मू कश्मीर 


उत्तराखंड में चमोली जिला में कहां पर ग्लेशियर फटने की घटना सामने आई?

- रैनी गांव 

व्याख्या : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट डाटा के मुताबिक चमोली जिला में तबाही ऋषिगंगा कैचमेंट एरिया में हुए हिमस्खलन के कारण हुई। इस हिमस्खलन से ऋषिगंगा में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई।


हाल ही में अमेरिका की किस स्टेट असेंबली में पांच फरवरी को कश्मीर अमरीकी दिवस  घोषित किया? 

- न्यूयार्क स्टेट असेंबली


रेल मंत्री पियूष गोयल ने किस वर्ष तक भारत को विश्व में पहली प्रदूषण रहित रेलवे बनने की घोषणा की है?

- वर्ष 2030 तक 


सोने और चांदी पर कितना आयात शुल्क निर्धारित किया गया है? 

- 12.5 फीसदी

व्याख्या : जुलाई, 2019 में सोने पर आयात शुल्क दस फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी किया गया था।


ओडिशा की किस महिला अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र के एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

- सस्मिता लेंका


मांडू महोत्सव का आयोजन भारत के किस राज्य में होता है?  

- मध्य प्रदेश 


राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् का अगले तीन वर्ष के लिए किसे अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

- श्री एस. एन. सुब्रह्मण्यन


आईसीसी के पहले प्लेयर ऑफ दि मंथ के विजेता कौन बने? 

- ऋषभ पंत

व्याख्या : आईसीसी ने पहली बार प्लेयर ऑफ दि मंथ अवार्ड की घोषणा कीl


हाल ही में भारत के किस तेज गेंदबाज ने अपने टेस्ट करियर के 300 विकेट पूरे किए? 

- इशांत शर्मा

व्याख्या : तेज गेंदबाज इशांत शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन डेनियल लॉरेंस का विकेट लेने के साथ ही 300 टेस्ट विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन गए। भारत के दिग्गज गेंदबाजों अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), रविचंद्रन अश्विन (382) और जहीर खान (311) टेस्ट विकेट लिए हैं।


ब्लूमबर्ग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इनोवेशन इंडेक्स 2021 की सूची में भारत को कौन सा स्थान दर्शाया गया है?

- 50वां


हाल ही में अख्तर अली का निधन हो गया किस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त थे? 

- टेनिस 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024