09/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के किस  जिला को सफेद मक्की के सरंक्षण के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है? 
- चंबा 
व्याख्या : 2018-19 में हिमाचल के चंबा जिला में भांदल कस्बे के किसान सदियों पुरानी ‘सफेद मक्की’ के साथ अन्य दुर्लभ किस्म की मक्की को सहेजने में इस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की सबसे गहरी और सबसे अधिक जल क्षमता वाली नदी चिनाब नदी पर कितने प्रतिशत बिजली उत्पादन की योजना बनाई है? 
- 2500 मेगावाट 

कमरूघाटी, देवीदहन और जंजैहली घाटी किस जिला में अवस्थित है? 
- मंडी 

मंडी जिला के सुप्रसिद्ध शिवरात्रि महोत्सव से एक महीना पहले मंडी जिला के किस मंदिर में शिवलिंग पर मक्खन चढ़ाने की परंपरा 1527 ई. से निर्वाह की जा रही है? 
- बाबा भूतनाथ मंदिर 

अन्ना और डोरसेट किसकी किस्में है? 
- सेब 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में प्लास्टिक पैकिंग पार्क स्थापित करने के लिए कहां पर 100 एकड़ जमीन चिन्हित की है? 
- नालागढ़ 
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की वित्तीय मदद से 85 करोड रुपए की लागत से प्लास्टिक पार्क स्थापित किया जाएगा

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर तथा किस संस्थान के बीच में कौशल विकास को प्रोत्साहन देने के लिए एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ? 
- NIT हमीरपुर 

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HP Secretariat Clerk Solved Question Paper

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2