05/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर  को पूरे भारत में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?  
- प्रथम 
व्याख्या : केंद्र व प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक पूरे देश को टीबी मुक्त करने के उद्देश्य से पूरे देश में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम चलाया है। जिला किन्नौर में वर्ष 2020 में 192 टीबी के सक्रिय मरीज थे और वर्ष 2021 के जनवरी माह में 5 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ किन्नौर जिला में टीबी के 197 टीबी के सक्रिय मामले हैं।

हिमाचल प्रदेश में पहली ई-कैबिनेट बैठक का आयोजन कब होगा? 
- 5 फरवरी 2021 
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश विधानसभा को देश की पहली ई-विधानसभा होने का गौरव प्राप्त है। प्रदेश विधानसभा में वर्ष 2014 से पेपरलैस काम हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय व्यवस्था कितने प्रतिशत केंद्र पर निर्धारित है? 
- 67%

मार्च माह में हिमाचल प्रदेश के किस जिला में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला आयोजित होता है?
- बिलासपुर 
व्याख्या : राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2021 का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च के बीच होगा।

प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किस विभाग द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वर्णिम वाटिका स्थापित करने की पहल की है? 
- वन विभाग 
व्याख्या : राज्य में वर्ष के दौरान प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 68 स्वर्णिम वाटिकाएं स्थापित की जाएंगी।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवीका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र से रहा है? 
- संगड़ाह

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024