03/02/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर और फ्रांस की इकोलॉजिकल ट्रांजिशन मंत्री सुश्री बारबरा पोम्पिली ने नई दिल्ली में वर्ष 2021 को को किस रूप में लॉन्च किया?
- भारत-फ्रांस पर्यावरण वर्ष
व्याख्या : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन तथा प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स है।
भारत को 'एशिया-प्रशांत व्यक्तिगत स्वास्थ्य सूचकांक' में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
- 10वें
व्याख्या : सिंगापुर (प्रथम), ताइवान (दूसरा), जापान (तीसरा) और ऑस्ट्रेलिया (चौथा) पर रहा है।
हाल ही में किस देश में 1 वर्ष के लिए सेना द्वारा इमरजेंसी घोषित कर दी है?
- म्यांमार
एशियाई क्रिकेट परिषद् (ACC) का अध्यक्ष किसे चुना गया?
- जय शाह
कोयंबटूर में इंजीनियरिंग छात्रों द्वारा विकसित उपग्रह का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है?
- इसरो के अध्यक्ष के.सिवान
व्याख्या : इसरो के प्रमुख के. सिवन ने 2.5 करोड़ रुपये की लागत से कोयंबटूर में श्री शक्ति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 12 छात्रों के समूह द्वारा विकसित एक निजी उपग्रह का उद्घाटन किया।
भारत में पहली बार कहां पर "ज़ांस्कर विंटर स्पोर्ट्स एंड यूथ फ़ेस्टिवल" लॉन्च किया गया?
- लद्दाख
पर्यावरण मंत्रालय ने हाल ही में किस प्रजाति के संरक्षण के लिए एक राष्ट्रीय कार्य योजना जारी की है?
- समुद्री कछुआ
‘अमृत महोत्सव’, का संबंध किससे है?
- भारत की आजादी के 75वें वर्ष
Comments
Post a Comment