01/03/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

अटुकल पोंगाला उत्सव का आयोजन किस राज्य में होता है? 
- केरल 

हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश द्वारा 'लालटेन महोत्सव' मनाया? 
- चीन 

मूडीज के पूर्वानुमान के अनुसार, 2021-22 में भारत की जीडीपी विकास दर कितनी रहने का अनुमान लगाया है?
- 13.5 प्रतिशत

COVAX योजना के माध्यम से मुफ्त कोविड टीकों का बैच प्राप्त करने वाला पहला देश कौन सा है?
- घाना
व्याख्या : घाना COVAX पहल के माध्यम से मुफ्त कोविड टीका खुराक का एक बैच प्राप्त करने वाला पहला देश बन गया है। 

भारत का पहला डिजिटल विश्वविद्यालय कहां पर स्थापित किया गया?
- केरल 

27 फरवरी 2021 को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कितने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा की चुनाव की तिथियों का ऐलान किया? 
- 5
व्याख्या : पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल तथा पांडुचेरी में विधानसभा के चुनाव होंगे

किस केंद्रीय मंत्रालय ने सिटी इनोवेशन एक्सचेंज (CiX) प्लेटफॉर्म शुरू किया?
- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

हाल ही में खबरों में देखा गया 'काला नमक चावल’ या बुद्ध चावल’, किस भारतीय राज्य से जुड़ा है?
- उत्तर प्रदेश

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने वर्ष 2021 के अपने पहले मिशन ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)-सी51 काे ब्राजील के उपग्रह अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों के साथ सफलता पूर्वक कहां से लांच किया? 
- श्रीहरिकोटा

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है? 
- 28 फरवरी 
व्याख्या : वर्ष 1928 में देश के प्रख्यात वैज्ञानिक सर सी. वी. रामन ने रामन प्रभाव की खोज की थी।

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2