01/03/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में कितने नगर निगम तथा नई पंचायतों का गठन किया गया है? 
- 3 नगर निगम तथा 412 नई पंचायतें 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सेरी मंच पर शिवधाम और बहुमंजिला पार्किंग व शॉपिंग कॉम्लैक्स का शिलान्यास कब किया?
- 27 फरवरी 2021 
व्याख्या : शिवधाम का निर्माण कांगणीधार में 9.5 हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा, जबकि पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लैक्स यू ब्लाक में बनेगा।

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली सुषमा वर्मा और हरलीन देओल का संबंध किस खेल से हैं? 
- क्रिकेट 

सतलुज बेसिन में 769 झीलें, चिनाब बेसिन में 254 झीलें तथा रावी व ब्यास बेसिन को मिलाकर कुल  कितनी झीलें हैं? 
- 1600

हिमाचल प्रदेश के किस महिला का चयन भारतीय शूटिंग टीम में हुआ? 
- रचना ठाकुर 
व्याख्या : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायक उपनिरीक्षक रचना ठाकुर का भारतीय शूटिंग टीम में चयन किया गया है। कादरपुर गुरुग्राम स्थित सीआरपीएफ के समूह केंद्र में तैनात रचना अपनी शूटिंग प्रैक्टिस करती हैं। मूल रूप से रचना ठाकुर मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के बालू गांव की रहने वाली हैं, जिसकी शादी कुल्लू में हुई है। 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024