01/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचली-पहाड़ी भाषा में रचित काव्य-नाटक ‘धीया दा ब्याह’ के लेखक कौन है? 

- पंकज दर्शी 

व्याख्या: ‘धीया दा ब्याह’ 2018 में यश बुक्स पब्लिशर द्वारा प्रकाशित की गई थी। 


अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2021 का आयोजन हिमाचल प्रदेश के किस जिला में होगा? 

- मंडी 

व्याख्या : शिवरात्रि महोत्सव में 216 पंजीकृत देवी-देवताओं को बुलाया जाएगा। इस वर्ष शिवरात्रि 11 मार्च को है। महोत्सव के दौरान पहली जलेब 12 मार्च को निकाली जाएगी। दूसरी जलेब 15 और तीसरी व अंतिम जलेब 18 मार्च को निकाली जाएगी। मेले की थीम हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व के 50 साल की स्वर्णिम यात्रा पर केंद्रित रहेगी। महोत्वस के दौरान 12 से 17 मार्च तक 6 सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। 


हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सौ मेधावियों को कोचिंग लेने के लिए सरकार सरकार कितनी धनराशि देगी? 

- एक लाख प्रति विद्यार्थी 

व्याख्या : स्कूल शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2020 में हुई दसवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम की मेरिट के आधार पर सुपर 100 का चयन वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए किया जाएगा। विद्यार्थी की विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य रहेगा।


"खाउल त्योहार" हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र से संबंधित है? 

- पांगी 

व्याख्या : साच, मिंधल रेई, घिसल, पूर्थी, शौर, कुलाल, शुण, अजोग में खाउल त्योहार मनाया जाता है। खाउल त्योहार के दौरान पांगी वासी पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर विभिन्न प्रकार के व्यंजन मंडे (डोसा), हलवा, पूरी, कड्डी, चावल, दाल बनाते हैं।


हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में आज भी पूर्वजों को मशाल जलाकर याद करने की परंपरा कायम है? 

- जनजातीय क्षेत्र पांगी


पांगी घाटी का आखिरी गांव कौन सा है

- सुराल 


हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर को कितने साल का सेवा विस्तार दिया गया।

- 3 वर्ष 


कैंकर रोग किससे संबंधित है? 

- सेब 

व्याख्या : तेज धूप की वजह से हिमाचल प्रदेश में सेब के बगीचे कैंकर रोग की चपेट में आ गए हैं। कैंकर रोग में सेब की टहनी से चमड़ी फट रही है।


भारतीय डाक विभाग की राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कहां पर होगा? 

- धर्मशाला 


Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024