31/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन का ट्रैक किस तरह का होगा? 
- ब्राडगेज रेल लाइन
व्याख्या : वर्ष 2007-08 में भारत सरकार की ओर से स्वीकृत चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन की अनुमानित लागत 1672.70 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसका 50 फीसदी भाग केंद्र और 50 फीसदी भाग हिमाचल सरकार वहन करेगी।


मंडी जिला से कितने जिला परिषद सदस्य चुने जाते हैं? 
- 36
व्याख्या :  मंडी जिला के बल्ह भड़याल वार्ड से जीत कर आए पाल वर्मा लगभग 37 वर्ष की उम्र में सबसे कम ऊम्र के जिला परिषद अध्यक्ष बने हैं। नाचन के बासा वार्ड से जीत कर आए महामंत्री मुकेश चंदेल को उपाध्यक्ष चुना गया है। 

नीति आयोग द्वारा जारी किए भारत नवाचार सूचकांक-2020 में उत्तरी-पूर्वी पहाड़ी राज्यों में हिमाचल को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 
- प्रथम 

हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के राज्य स्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में कहां पर आयोजित होगी? 
- बिलासपुर 

हाल ही में दामन जमवाल ने वर्ल्ड कराटे फेडरेशन का कोच बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।  इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र से है? 
- बैजनाथ 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4