29/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी जिला परिषद कौन सी है? 
- कांगड़ा जिला परिषद
व्याख्या : कांगड़ा जिला परिषद में 54 सदस्य है।

 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय तटरक्षक बल के महा निरीक्षक देवराज शर्मा को राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल से सम्मानित किया? इनका संबंध प्रदेश के किस जिले से हैं? 
- शिमला (संजौली) 
व्याख्या : देवराज शर्मा को विशिष्ट सेवाओं के लिए 1997 में तटरक्षक मेडल से नवाजा जा चुका है।

मंडी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थुनाग में सिविल कोर्ट  का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कब किया गया? 
- 27 जनवरी 2021 

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय कोलकाता के डीआईजी सुरजीत सिंह गुलेरिया को 72वें गणतंत्र दिवस पर किस सम्मान से सम्मानित किया गया? 
- राष्ट्रपति पुलिस मेडल (गैलेंट्री) 
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के देहरा तहसील के खैरियां गांव के रहने वाले गुलेरिया को इससे पहले उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 2008 में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियल सर्विस और 2016 में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल फॉर डिस्टिंग्विश सर्विस मिल चुके हैं।

हस्तशिल्प उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए किस राज्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा 6.32 करोड़ की योजना मंजूर  हुई है? 
- हिमाचल प्रदेश 
व्याख्या : एकीकृत हस्तशिल्प विकास और प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के सात जिलों के 6110 हस्तशिल्पियों को इसका लाभ मिलेगाl


हिमाचल प्रदेश में 72वें गणतंत्र दिवस पर पहली बार 11,580 फीट की ऊंचाई पर पहली बार तिरंगा कहां पर फहराया गया? 
- जोजिला दर्रा
व्याख्या : एशिया की सबसे लंबी 14.83 किमी जोजिला ट्रैफिक टनल का निर्माण कर रही राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एनएचआईडीसी) ने टनल के उतरी छोर में गणतंत्र दिवस पर पहली बार तिरंगा फहराया। जोजिला टनल लद्दाख को साल भर जम्मू-कश्मीर से जोड़े रखेगी। टनल निर्माण में करीब छह हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान है। हिमाचल को लद्दाख से जोड़ने वाली शिंकुला टनल का निर्माण भी एनएचआईडीसी के ही पास है।

वर्ष 2021 में हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर क्या है? 
- 86.60 प्रतिशत
व्याख्या : प्रदेश की साक्षरता दर वर्ष 1971 में 31.96 प्रतिशत थी। 2021 में यह 86.60 प्रतिशत हो गई है। 


हिमाचल प्रदेश में कहां पर सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनेगा? 
- अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक
व्याख्या : मंडी जिला के नेरचौक के समीप नेरढांगू में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। आधुनिक बहुमंजिला भवन में जटिल न्यूरो, कार्डियक और प्लास्टिक सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी। 102 बीघा जमीन में अटल मेडिकल विवि का निर्माण किया जा रहा है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024