26/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में अगले 5 वर्षों के लिए कितने हेक्टेयर भूमि पर हींग की खेती की जाएगी? 
- 302 हेक्टेयर
व्याख्या : राज्य के लाहुल-स्पीति, किन्नौर तथा मंडी जिलों के ऊंचे हिमालयी बर्फीले क्षेत्रों में आगामी पांच सालों में 302 हेक्टेयर क्षेत्र में हींग की खेती की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के बर्फीले ठंडे रेगिस्तान लाहौल-स्पीति जिले में समुद्रतल से लगभग 11000 फीट की ऊंचाई पर हींग की खेती के लिए राज्य में पायलट परियोजना सफलतापूर्वक शुरू की गई है। कवारिंग गांव में 15 अक्तूबर 2020 को हींग के बीजारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कवारिंग, मडग़्राम, मोबीसेरी, कल्पा तथा पूह के ऊंचे हिमालयन क्षेत्रों में पांच हजार वर्ग मीटर में पायलट आधार पर हींग के पौधे रोपे गए हैं।


 ‘दि ब्रेवहार्ट्स ऑफ मदरलैंड’ के लेखक कौन है? 
- श्रेया अरोड़ा और त्रिलोकी नाथ शर्मा 
व्याख्या :  इस पुस्तक में कारगिल के प्रथम शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की वीर गाथा का भी वर्णन है।

25 जनवरी 2021 को हिमाचल प्रदेश का कौन सा पूर्ण दिवस मनाया गया?  
- 51
व्याख्या :  25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना था।

"एक बूटा बेटी के नाम" योजना के अंतर्गत किस राज्य में पौधरोपण किया जाता है? 
- हिमाचल प्रदेश 

नीति आयोग ने हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2019-20 के लिए देश भर में सतत विकास लक्ष्य प्राप्ति में  बेहतरीन कार्य के लिए कौन सा प्राप्त हुआ है? 
- दूसरा 

 हिमाचल प्रदेश में कितने मेगावाट विद्युत क्षमता को मंजूरी प्रदान की गई है? 
- 22000 मेगावाट 
व्याख्या : प्रदेश की पन विद्युत क्षमता 24,000 मैगावाट आंकी गई है। अब तक 22,800 मैगावाट पन विद्युत क्षमता के दोहन को मंज़ूरी प्रदान की जा चुकी है, जिसमें करीब 11 हज़ार मैगावाट पन बिजली का दोहन किया जा चुका है। 

हिंदुस्तान स्काऊट्स एंड गाइड एसोसिएशन  का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? 
- राकेश पठानिया 
व्याख्या :  राकेश पठानिया हिमाचल प्रदेश सरकार में वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री है। स्काऊट्स एंड गाइड एसोसिएशन का इतिहास 100 से भी अधिक वर्ष पुराना है। वर्ष 1907 में लड़कों के लिए इसे आरंभ किया गया था, जिसमें बाद में वर्ष 1910 में लड़कियों को भी प्रवेश दिया जाने लगा। भारत में वर्ष 1927 में हिंदुस्तान स्काऊट्स एंड गाइड एसोसिएशन की स्थापना की गई। 


Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024