25/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
हाल ही में "रक्षिता" समाचार पत्रों की सुर्खियों में रहा यह किससे संबंधित है?
- बाइक एंबुलेंस
व्याख्या : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की एक प्रयोगशाला इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (INMAS) द्वारा ‘रक्षिता’ नाम की एक बाइक-आधारित एम्बुलेंस विकसित की गई है।
किस राज्य में पहले बाल सुलभ पुलिस स्टेशन की शुरुआत की गई?
- उत्तराखंड
हाल ही में ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2021 के 16वें संस्करण को किसके द्वारा जारी किया गया?
- वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम
हाल ही में किस राज्य द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत कार्य दिवसों की संख्या को मौजूदा 100 दिनों से बढ़ाकर 150 दिन करने की घोषणा की है?
- उत्तराखंड
एबेल 370 क्या है, जिसकी तस्वीर नासा ने साझा की थी?
- गैलेक्सी क्लस्टर
हाल ही में विभिन्न समाचार पत्रों में ‘1776 Commission Report’, सुर्खियों में रहे ययह किस देश से जुड़ी हुई है?
- अमेरिका
किस बॉलीवुड अभिनेता के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा?
- सुशांत सिंह राजपूत
21 जनवरी 2021 को, एशिया सहयोग संवाद का आयोजन किया गया इसकी थीम क्या थी?
- The new Normal and Safe and Healthy Tourism
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 20 जनवरी 2021 को भारत और किस देश के बीच सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक सहमति पत्र को मंजूरी दे दी?
- उज्बेकिस्तान
वैज्ञानिक प्रकाशन के मामले में भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है?
- तीसरा
व्याख्या : 22 जनवरी 2021 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भारत वर्तमान में चीन और अमेरिका के बाद वैज्ञानिक प्रकाशनों में तीसरे स्थान पर है।
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स, 2021 में भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ?
- चौथा
‘चिंतन बैठक’ का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जाता है?
- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
भारत ने किस देश के साथ पनडुब्बी बचाव सहायता और सहयोग के लिए समझौता किया?
- सिंगापुर
Comments
Post a Comment