22/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हाल ही में भारत द्वारा किन दो देशों में कोरोना वैक्सीन भेजी?

- भूटान तथा मालदीव

व्याख्या : भूटान, भारत से कोरोना वैक्सीन पाने वाला पहला देश बना है, जबकि मालदीव दूसरा देश है। भारत ने भूटान को कोविड-19 महामारी के दौरान दो करोड़ 80 लाख रुपए की पैरासीटामॉल, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, पीपीई किट, एन-95 मास्क, एक्सरे मशीन और टेस्ट किट उपलब्ध कराए हैं। भारत ने वंदे भारत मिशन के तहत विभिन्न देशों में फंसे भूटान के दो लाख से अधिक नागरिकों को स्वदेश पहुंचाया है।


भारत में विभिन्न जगहों पर किस बैंक के सबसे ज्यादा एटीएम है? 

- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 

व्याख्या : भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक देश में सर्वाधिक मे 58,555 एसबीआई के एटीएम है। वहीं दूसरे स्थान पर आईसीआईसीआई बैंक है जिसके पास 17,430 एटीएम है।


हाल ही में किस देश द्वारा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर 2-1 से जीत दर्ज की? 

- भारत 

व्याख्या : इस श्रृंखला में भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई अजिंक्य रहाणे द्वारा की गई। भारत ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया को चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में तीन विकेट से हराकर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप तालिका दूसरे से पहले स्थान पर पहुंच गया 


20 जनवरी 2021 को अमेरिका में किस व्यक्ति द्वारा राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की? 

- जो.बिडेन 

व्याख्या : जो. बाइडेन अमरीका के 46वें राष्ट्रपति बने। बाइडेन 1973 में डेलावेयर से सबसे युवा सेनेटर के तौर पर निर्वाचित हुए थे। कमला हैरिस (56) देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी। वह पहली भारतवंशी हैं। बाइडेन को चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) के वेस्ट फ्रंट में  20 जनवरी 2020 को दोपहर 12 बजे (स्थानीय समयानुसार) पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 


वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में ‘आयरन मैन’  के रूप में नाम दर्ज करवाने वाले भारतीय सशस्त्र बल के पहले आफिसर कौन बने हैं? 

- कृष्ण प्रकाश 

व्याख्या : आयरन मैन ट्रायथलॉन में एक दिन में प्रतिभागी को 3.8 किमी की स्वीमिंग प्रतियोगिता, 180.2 किमी लंबी साइकिल प्रतियोगिता और 42.2 किमी लंबी दौड़ प्रतियोगिता पूरी करनी होती है।


हाल ही में किस देश द्वारा शाहीन-3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है? 

- पाकिस्तान 

व्याख्या : परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से लैस इस मिसाइल की रेंज 2750 किलोमीटर है। 


पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान हैं। शाहीन-1 की क्षमता 900 किलोमीटर, शाहीन-2 परमाणु हथियारों के साथ 1500 किलोमीटर, 

-3 मिसाइल की रेंज 2750 किलोमीटर है।


हाल ही में माता प्रसाद का निधन हो गया किस राज्य के पूर्व राज्यपाल रहे थे?  

- अरुणाचल प्रदेश 

व्याख्या :  इनका संबंध उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से था।


20 जनवरी 2020 को किस राज्य का पहला ऑनलाइन युवा रेडियो स्टेशन ("रेडियो हिल्स यंगिस्तान") लॉन्च हुआ? 

- हिमाचल प्रदेश 

व्याख्या रेडियो स्टेशन हिल्स यंगिस्तान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया।


20 जनवरी 2021 को किस संस्थान द्वारा 16वां स्थापना दिवस मनाया? 

- राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल 

व्याख्या :  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की स्थापना आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत हुई है।


हाल ही में किस राज्य में 24वां हुनर हाट आयोजित हुआ? 

- उत्तर प्रदेश 

व्याख्या :  इसका विषय वोकल फॉर लोकल था।


21 जनवरी 2021 को भारत के किन तीन द्वारा राज्य दिवस मनाया गया? 

- मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा 

व्याख्या :  मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों का गठन 21 जनवरी 1970 को हुआ था।  मेघालय की राजधानी शिलांग,  मणिपुर की राजधानी इंफाल और त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है।


स्टार लिंक परियोजना किससे संबंधित है? 

- SPACE X


भारतीय रेलवे द्वारा हावड़ा कालका मेल का नाम बदलकर क्या रखा है?  

- नेताजी एक्सप्रेस 


नागपुर के गोरेवाडा चिड़ियाघर का नाम बदलकर क्या रखा गया?  

- बालासाहेब ठाकरे प्राणी उद्यान 


Safe Pay किसके द्वारा शुरू किया गया?

- एयरटेल 


हाल ही में अवलोकन सॉफ्टवेयर किस राज्य द्वारा लांच किया गया? 

- कर्नाटक


इंडिया इन्नोवेशन इंडेक्स 2020 के दूसरे संस्करण में मेजर स्टेटस श्रेणी में प्रथम स्थान किस राज्य को प्राप्त हुआ है? 

- कर्नाटक 


43वां कोकबोरोक दिवस किस राज्य द्वारा मनाया गया? 

- त्रिपुरा 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024