20/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

 जिला शिमला के विकास खंड रोहडू की पंचायत लोअरकोटी में 22 वर्ष  की किस महिला को प्रधान चुना गया

- अवंतिका चौहान 

व्याख्या : पंचायत चुनाव 2015 में मंडी की 21 साल की जबना देवी देशभर में सबसे कम उम्र की प्रधान बनी थीं। वर्ष 2020 के पंचायती चुनावों में ऊना जिले के डूहल भटवालां के धलवाड़ी गांव के युवा आशीष शर्मा 21 वर्ष की उम्र में उपप्रधान बने हैं। 


हाल ही में राज्य कर एवं आबकारी विभाग सोलन द्वारा परमाणु स्थित किस कंपनी से कर एवं समाधान शुल्क के रूप में 5.49 करोड रुपए वसूल किए? 

- डाबर इंडिया 


हिमाचल प्रदेश के किस युवा कलाकार की दो पेंटिंग्स का चयन प्लेन एयर सैलून (यूएसए) की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था? 

- मुकेश थापा 

व्याख्या :  मुकेश थापा की पेंटिंग्स को इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मुकेश थापा के इन दो पुरस्कारों को मिलाकर अमेरिका से कुल 21 पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।


हाल ही में किस बैंक द्वारा किन्नौर जिला के सांगला में स्वास्थ्य विभाग को निशुल्क एंबुलेंस दी? 

- भारतीय स्टेट बैंक 


राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित दबंग रिटायर्ड DSP श्रीमती शकुन्तला शर्मा किस पंचायत की प्रधान निर्वाचित हुई है? 

- धुन्दन ग्राम पंचायत, जिला सोलन


नगर परिषद के निर्वाचित पार्षदों अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को शपथ किसके द्वारा  दिलाई जाती है? 

- SDM

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

Download Study Material