19/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जून, 2021 में  प्रस्तावित जी-7 शिखर सम्मेलन में अतिथि के रूप में  किस देश द्वारा आमंत्रित किया गया है। 

- ब्रिटेन 

G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन ब्रिटेन में प्रस्तावित है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सम्मेलन में अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण दिया है। जी -7 में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, इटली, जापान और अमरीका के साथ-साथ यूरोपीय संघ शामिल हैं। वहीं इस वर्ष आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और भारत को भी अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।


नेपाल के प्रधानमंत्री कौन है? 

- खड्ग प्रसाद शर्मा ओली

व्याख्या : भारत द्वारा तैयार की गईकोरोना वायरस  वैक्सीन प्राप्त करने वाला प्रथम देश नेपाल होगा। 


हाल ही में किस मशहूर शास्त्रीय गायक और संगीतकार का 89 साल की उम्र में मुंबई के बांद्रा में स्थित निवास स्थान पर निधन हुआ? 

- उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान 

व्याख्या : भारत सरकार ने इन्हें 1991 में पद्मश्री, 2006 में पद्मभूषण और 2018 में पद्मविभूषण अवॉर्ड से नवाजा था। 


हाल ही में अमेरिका के सबसे बड़े किसान कौन बने? 

- बिल गेट्स

व्याख्या : माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स अमेरिका के ‘सबसे बड़े किसान’ बन गए हैं। उन्होंने अमेरिका के 18 राज्यों में कुल 2 लाख 42 हजार एकड़ खेती की जमीन खरीदी है।

 

भारतीय मूल की किस नन्ही बालिका द्वारा दुबई में कबाड़ को रीसाइकिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर रही है? 

- रीवा टूलपुले 

व्याख्या : रीवा टूलपुले ‘वीकेयर डीएक्सबी’ नाम से अपना अभियान चलाती हैं।


दुनिया के हर अच्छे और बुरे कामों का लेखा-जोखा तैयार करने वाली ग्लोबल डेटाबेस कंपनी नंबियो (Numbeo) की एनुवल रिपोर्ट के मुताबिक किस देश में सबसे ज्यादा क्राइम होते हैं? 

- वेनेजुएला

व्याख्या : रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में वेनेजुएला का क्राइम इंडेक्स 84.49 और सेफ्टी इंडेक्स महज 15.51 रहा है। दूसरे नंबर पर पापुआ न्यू गिनी है। ये इंडोनेशिया के पास एक छोटा सा देश है। 129 देशों की सूची में सबसे कम क्राइम रेट वाला देश कतर है। क्राइम के मामले में भारत 68वें नंबर पर है। भारत के पड़ोसी देशों में बांग्लादेश 16वें, म्यांमार 55वें, पाकिस्तान 63वें, श्रीलंका 79वें, नेपाल 92 और चीन 97वें नंबर पर है।


पेप्सिको द्वारा जारी 10 ग्लोबल इमर्जिंग इनोवेटिव कंपनियों की सूची में भारत की कौन सी कंपनी है? 

- कर्नाटक की बायोसस्टेन

व्याख्या: पेप्सिको की लिस्ट में शामिल अकेली भारतीय कंपनी बायोसस्टेन लैब्स कर्नाटक के कोडागू (कूर्ग) जिले की है।


51वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) में पहली बार कौन सा अवार्ड जोड़ा गया? 

- इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड

व्याख्या :  51वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया पुरस्कार का आयोजन 16 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक गोवा में हुआ। इसमें पहले अवॉर्ड के लिए हिंदी-बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी को चुना गया।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024