19/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश की शीत मरुस्थल स्पीति घाटी के  किस गांव में शराब की खरीद-फरोख्त करने पर ₹1000 तक जुर्माने का प्रावधान है? 

- खुरिक गांव 

व्याख्या : खुरिक गांव की महिलाओं ने अनोखी मिसाल पेश की हैै। यहां के महिला मंडल ने एक प्रस्ताव पारित कर गांव में देशी शराब बनाने, खरीदने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई ग्रामीण इस प्रस्ताव का उल्लंघन करता है तो उसे 1000 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है।


हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की किस पंचायत में वार्ड सदस्य के लिए 76 नोटा मत पड़े? 

- बंदला पंचायत 

व्याख्या : बंदला पंचायत के वार्ड 2 में 76 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। 13 मत लेने वाले प्रत्याशी पवन को वार्ड सदस्य का विजेता घोषित किया जबकि हारने वाले प्रत्याशी को पांच वोट पड़े। 


भारत के पहले मतदाता श्री राम शरण नेगी द्वारा हिमाचल प्रदेश की मिनी सांसद यानी पंचायती चुनावों के लिए कहां पर मतदान किया? 

- कल्पा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला 


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की  किस पंचायत के तीन वार्डों के लोगों ने पंचायती राज चुनावों का बहिष्कार किया है? 

- परगोड़ पंचायत 

व्याख्या : परगोड़ पंचायत के तीन वार्डों के लोगों ने पंचायती राज चुनावों का बहिष्कार किया है। नरगेटा, बरेटा व परगोड़ वार्ड में किसी भी मतदाता ने एक भी भी प्रत्याशी के पक्ष में मत नहीं डाला। इन तीन वार्डों से पंचायत सदस्य पद के लिए कोई नामांकन पत्र भी दाखिल नहीं हुआ था।


सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पठानकोट-मंडी और मंडी से कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे को सैन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा कितना मीटर चौड़ा किया जाएगा।

- 60 मीटर 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024