18/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

शिमला जिला में कहां पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नए सीमेंट प्लांट के लिए कंपनी को लैटर ऑफ इंटेंड देने की मंजूरी प्रदान कर दी है। 

- चौपाल

व्याख्या : बिरला गु्रप की कंपनी आरसीसीपीएल को लैटर ऑफ इंटेंड तीन साल के लिए दिया गया है।


हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी 2021 को कोरोना वैक्सीनेशन का पहला टिक्का किसे लगाया गया? 

- डॉ. जनक राज पखरेटिया 

व्याख्या : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आईजीएमसी शिमला से 16 जनवरी 2021 को कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। 


मनरेगा के अंतर्गत प्रदेश भर में सर्वाधिक धनराशि खर्च करने वाली मुरहाग पंचायत को स्कॉच अवार्ड ‘स्कॉच ऑर्डर ऑफ  मैरिट सर्टिफिकेट’ कब दिया गया? 

- 16 जनवरी 2021

व्याख्या :  मुरहाग पंचायत के प्रधान जेजिंद्र सिंह ठाकुर है। विकास खंड गोहर के अंतर्गत मुरहाग पंचायत ने एक करोड़ से अधिक की राशि व्यय करके एक शानदार मनरेगा पार्क का निर्माण किया है। निशांत शर्मा

खंड विकास अधिकारी गोहर है। भारत सरकार की ओर से केंद्रीय जनजातीय मामले मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा 16 जनवरी 2021 को यह सम्मान दिया गया।

हरित एवं स्वच्छ उर्जा के तहत प्रसार के लिए हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों में सीएनजी के विस्तार को सीजीडी कंपनियों को अधिकृत किया गया है।

- 6

व्याख्या : सोलन, सिरमौर, शिमला, ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर। इस वर्ष दो सीएनजी स्टेशन प्रदेश में चालू किए गए हैं व अन्य पेट्रोल पंप चिन्हित किए गए हैं।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024