17/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हाल ही में मौसम संबंधी डाटा प्राप्त करने के लिए को कुफरी में राडार स्थापित किया गया इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में दो और राडार कहां पर स्थापित किए जाएंगे? 
- मंडी और चंबा जिला के डलहौजी
व्याख्या: केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने मौसम विज्ञान विभाग के 146वें स्थापना दिवस के मौके पर शिमला के कुफरी और उत्तराखंड के नैनीताल  मुक्तेश्वर में  स्थापित डॉप्लर मौसम राडार के वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इन राडार के माध्यम से विशिष्ट क्षेत्र में मौसम से सम्बन्धित विभिन्न घटनाओं जैसे आंधी, तूफान, आसमानी बिजली, ओलावृष्टि, भारी बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं इत्यादि के लिए अधिक स्टीक क्षेत्र विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की जा सकेगी। डॉप्लर मौसम राडार 100 किमी के मौसम का डाटा अवलोकन और उपलब्ध करवाएगा। 

माघ मास के प्रारंभ में सराज घाटी में फागुनी उक्त दो पंचायतों में आयोजित की जाती है। यह फागुली देवता करथानाग व वासुकीनाग के लिए समर्पित है। इस फागुनी में देवता के चुने हुए लोगों द्वारा मुखौटा पहना जाता है। इस मुखोटे के पहनने वाले लोगों को किस भगवान का रूप माना जाता है? 
- भगवान विष्णु 
व्याख्या : इस दौरान बुरी आत्माओं को अश्लील गालियों के माध्यम से भगाया जाता है।

15 जनवरी 2021 को कैबिनेट बैठक में चौपाल के कमांदल, कुमारला, गीतारटा और आरा गांवों में 599.1935 हेक्टेयर क्षेत्र पर सीमेंट प्लांट के लिए चूना और खनन खनिज की निकासी के यह किस कंपनी को तीन वर्ष के लिए लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने को मंजूरी दी  गई? 
- नवी मुंबई की मैसर्स आरसीसीपीएल प्राइवेट लिमिटेड 

15 जनवरी 2021 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में एकल खिड़की स्वीकृति और अनुश्रवण प्राधिकरण की 15वीं बैठक आयोजित हुई इसमें कितनी नवीन परियोजनाओं के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई? 
- 13
व्याख्या : इससे लगभग 509.86 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश और लगभग 2161 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।  

हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर) और हिमालयी बायोसाइट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी) कहां पर अवस्थित है? 
- पालमपुर 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024