14/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के लिए कितने पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं? 
- 21198 
व्याख्या : राज्य में कुल 21198 पोलिंग बूथ हैं, जिनमें से 3802 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील हैं।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश में कहां पर महिषासुर मर्दिनी माता देहरी मंदिर की खुदाई के दौरान सूर्य देव की अद्वितीय प्रस्तर प्रतिमा मिली है? 
- मंडी जिला के पांगणा में
व्याख्या : इससे पहले पांगणा में भगवान विष्णू, शिव, देवी और अन्य अति प्राचीन मूर्तियां निकल चुकी हैं।

स्वामी विवेकानंद धर्मशाला में स्थित हरी कोठी में कब ठहरे थे? 
- अगस्त 1887 
व्याख्या : धर्मशाला में स्वामी विवेकानंद ने हरी कोठी में 11 दिन बिताए थे।

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2020 में विभिन्न श्रेणियों के तहत कितने केस दर्ज हुए हैं? 
- 20,630
व्याख्या : वर्ष 2014 से 2017 तक प्रदेश में आपराधिक मामलों की संख्या 17 हजार से अधिक रही थी, जबकि वर्ष 2018 और 2019 में यह आंकड़ा 19 हजार को पार कर गया था। वर्ष 2020 में प्रदेश में 20,000 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हुए।

हिमाचल प्रदेश की धौलाधार पर्वत श्रृंखला के प्रांगण में स्थित भव्य ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर बैजनाथ में किस दिन से सात दिवसीय घृत मंडल पर्व शुरू होता है? 
- मकर संक्रांति 

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HP Secretariat Clerk Solved Question Paper

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2