11/01/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के  किस जिला के दो डाक्टरों ने कॉर्डिसेप्स नामक एक विशेष प्रकार के मशरूम को उगाने की तकनीक विकसित की है? 

- बिलासपुर जिले के घुमारवीं शहर के कहलूर बायोसाइंसेज और रिसर्च सेंटर

व्याख्या : इस मशरूम में एंटी कैंसर, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग, एंटी माइक्रोबियल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी डायबिटिक, एनर्जी और इम्युनिटी बूस्टिंग गुण होते हैं।


"माघी का त्यौहार"  हिमाचल प्रदेश के किस जिले में मनाया जाता है?  

- सिरमौर

व्याख्या : माघी का त्यौहार पारंपरिक पर्व जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के 3 विधानसभा क्षेत्रों शिलाई, रेणुका व पच्छाद की लगभग 125 पंचायतों में मनाया जाता है जिसका नाम त्यौहार है। 


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सिराज में  कितनी पंचायतें निर्विरोध चुनी गई? 

- 6 

व्याख्या :  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विधानसभा सिराज से तीन तथा बाली चौकी से तीन पंचायतों का निर्विरोध चयन हुआ है। प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 102 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। इससे पहले वर्ष, 2010 में 106 और वर्ष 2015 में 114 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई थीं। 


इंडियन जियोलॉजिकल रिसर्च लैबोरेट्री यूनियन द्वारा हिमाचल की किस साइंटिस्ट  को जेजी नेगी साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा गया? 

- डॉ शुभ्रा शर्मा

व्याख्या : इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से है।


इंडिया इंटरनेशनल साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड 2020 से किस हिमाचली को सम्मानित किया गया? 

- ओजस शर्मा

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024