10/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो.बाइडेन को कितने इलेक्ट्रोल कॉलेज वोट मिले हैं
- 306 
व्याख्या : राष्ट्रपति बनने के लिए 270 वोटों की जरूरत होती है। अमेरिका में चुनाव परिणामों के बाद 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद ग्रहण करते हैं।

भारत के किस राज्य द्वारा बाल देखभाल संस्थानों से बाहर निकलने वाले और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लड़के और लड़कियों के लिए 'लॉन्च पैड योजना' की शुरूआत की है। 
- मध्य प्रदेश 
व्याख्या : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं।

हाल ही में किस देश द्वारा  वर्ष 2023 तक दुनिया का पहला लकड़ी से बना अंतरिक्ष उपग्रह लॉन्च करने की घोषणा की है? 
- जापान 
व्याख्या : जापान की सुमितोमो फॉरेस्ट्री कंपनी और क्योटो यूनिवर्सिटी ने अंतरिक्ष में कचरे की समस्या से निपटने के लिए लकड़ी से बना अंतरिक्ष उपग्रह लॉन्च करने की घोषणा की है। 

भारत एवं इजराइल ने मध्यम रेंज की किस मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है?
- MRSAM रक्षा प्रणाली
व्याख्या : MRSAM एक ऐसा एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम है जो विभिन्न प्रकार के एरियल प्लेटफार्म्स को अभेद सुरक्षा कवच प्रदान करता है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक MRSAM दुश्मन के विमानों को खुद से 50 से 70 Km की दूरी पर तबाह  करने में सक्षम है।

हाल ही में पोंग बांध में प्रवासी पक्षियों के मरने की खबरें समाचार पत्रों की सुर्खियों में रही यह बांध भारत के किस राज्य में अवस्थित है? 
- हिमाचल प्रदेश 
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पर ब्यास नदी पर बाँध बनाकर एक जलाशय का निर्माण किया गया है जिसे "महाराणा प्रताप सागर" नाम दिया गया है। इसे पौंग बांध के नाम से भी जाना जाता है। यह बाँध 1975 में बनाया गया था।

हाल ही में नया डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (DCOAS)  किसे चुना गया? 
- लेफ्टिनेंट जनरल शांतनु दयाल

किस राज्य सरकार ने ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड़ रूपए देने की घोषणा की है?
- राजस्थान

गौहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया? 
- श्री न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया 

9 जनवरी, 2021 मनाए गए 16वें प्रवासी भारतीय दिवस का विषय क्या था? 
- आत्मनिर्भर भारत में योगदान
व्याख्या : प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा किया गया और मुख्य अतिथि सूरीनाम गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति श्री चंद्रिका प्रसाद संतोखी द्वारा इस आयोजन पर मुख्य भाषण दिया।

ब्लूमबर्ग की ओर से जारी की जाने वाली अरबपतियों की सूची में कौन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं?
- एलन मस्क

केंद्र सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
-  7.7 प्रतिशत

तेलंगाना राज्य की मुख्य न्यायाधीश के पद पर किसकी नियुक्ति की गई? 
- हेमा कोहली

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024